May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2024। भादवे माह में क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है, बुधवार को भी क्षेत्र में कई धार्मिक आयोजनों की खबरें आई। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है बुधवार को दिन भर की 6 विशेष धार्मिक आयोजनों की सामूहिक खबर, देखें सभी आयोजनों के फोटो।

दधीचि जयंती पर किया विशेष पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दधीचि की जयंती पर कस्बे में उनके एकमात्र प्रतिमा स्थल कालूबास स्थित दधिमथी माता मंदिर में विशेष पूजन आयोजित किए गए। पूजारी सीताराम आसोपा ने बताया कि असुर संहार के लिए भगवान इंद्र के शस्त्र व्रज के निर्माण के लिए अपनी हड्डियों का दान करने वाले मानवता के रक्षक महर्षि दधीचि की प्रतिमा के समक्ष विशेष अर्चना की गई। इस मौके पर उनके जीवनी के बारे में भी जानकारियां देते हुए उनसे प्रेरणा लेकर मानवमात्र के कल्याण हेतू यथासंभव अपने अपने प्रयास करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में गिरिराज आसोपा, नारायण आसोपा, राजकुमार आसोपा, हरिओम आसोपा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी भी रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दधीचि को किया नमन, जयंती पर हुई विशेष पूजा।

राधाष्टमी पर किया विशेष सत्संग, सजाया पांडाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज बुधवार को क्षेत्र में राधाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर झंवर बस स्टैण्ड़ स्थित एजी कॉलोनी में शिक्षक गोवर्धन लाल धरु के आवास पर मोहल्ले की महिलाओं द्वारा विशेष सत्संग आयोजित किया गया। इस मौके पर यहां चल रहे गणपति पांडाल में विशेष सजावट की गई व राधाकृष्ण का अभिषेक किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने सामूहिक भजन गाए व कीर्तन किया व समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन कालोनी में किर्तन कर मनाई गई राधाष्टमी।

कोटासर में रात भर गूंजे नखत बन्ना एवं हरिराम जी के भजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार रात को क्षेत्र के गाँव कोटासर में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से हरिराम जी महाराज व नखत बन्ना का भव्य रात्रि जागरण आयोजित हुआ। जिसमें तोलाराम सोनी सिनियाला एंड पार्टी और बेनीसर की सुमन सुथार ने रात भर बाबा के भजनों प्रस्तुतियां दी। गांव कोटासर 50 साल पहले हरिरामजी का मंदिर बनाने वाले दिवंगत सुरजाराम जोशी के परिवार से राजकुमार, पवन कुमार, इंद्र कुमार, श्रवण कुमार, मालाराम, नेमचंद, कालूराम जोशी भी जागरण में पहुंचें। जागरण में कोटासर सहित आसपास के गांवों से भी श्रृद्धालु बाबा के भजन सुनने पहुंचें व जागरण कमेटी ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में आयोजित जागरण में भजनों की प्रस्तुतियां देती कलाकार।

नाचते गाते पहुंचें खरनाल, आज देगें धोक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खरनाल में लोकदेवता वीर तेजाजी के दर्शनार्थ क्षेत्र के गाँव बेनीसर से रवाना हुआ वीर तेजा संघ बुधवार को उत्साह के साथ नचाते-गाते नागौर में स्थित खरलान पहुंचा है। संघ में शामिल जातरूओं ने इस मौके पर जम कर तेजाजी के जयकारे लगाए। संघ गुरुवार शाम को धोक लगाएगा एवं फिर गांव के लिए वापसी होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बेनिसर से श्रृद्धालु नाचते गाते पहुंचें खरनाल।

गौशाला में पक्षी आवास का निर्माण शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की करणी गौशाला में दुलचासर के भैरवदान केसरीचंद मूंधड़ा परिवार द्वारा बनवाए जा रहे पक्षी घर का निर्माण कार्य बुधवार को राधाअष्टमी के मौके पर शुरू किया गया। इस मौके पर निर्माता परिवार के रामकुमार मूंधड़ा पहुंचें। निर्माण पूर्ण होने पर पक्षी घर का लोकार्पण आगामी नवरात्रा में किया जाएगा। गौशाला समिति द्वारा दानदाता परिवार का आभार जताया गया।

जागरण में प्रदान की गौसेवार्थ राशी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जाखासर में गुलाराम सिहाग के कृषि फार्म पर आयोजित बालाजी महाराज के जागरण में गांव की युवा विकास समिति को 11 हजार रुपए की राशी गौसेवार्थ खर्च करने के लिए प्रदान की गई है। इस मौके पर विकास समिति द्वारा सियाग परिवार का आभार जताया गया एवं राशी का खर्च पारदर्शिता के साथ गौसेवा में ही करने का भरोसा दिलवाया गया।