






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2024। गांव बेनीसर में दिवंगत कांग्रेसी नेता रामेश्वरलाल गोदारा की 6वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। बेनीसर स्पोर्टस क्लब सहित बेनीसर व भोजास के ग्रामीणों ने 19 सितंबर को होने वाले इस आयोजन की तैयारियां प्रांरभ कर दी है। राजन मूंड ने बताया कि आगामी गुरूवार को गांव के राउमावि प्रांगण में सुबह 9 बजे से 2 बजे तक रक्तदान शिविर के लिए युवाओं ने प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दिया है। विदित रहें गोदारा की स्मृति में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है और 6वीं पुण्यतिथि पर ये 6वां शिविर होगा।



