May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2024। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया स्थित श्रीराधा कृष्ण गोपाल गौशाला में इसी गांव के भामाशाह किशनलाल पुत्र नत्थाराम प्रजापत द्वारा चारागाह निर्माण का बीड़ा उठाया गया है। सोमवार को निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए मालाराम प्राजापत द्वारा नींव रखकर भूमिपूजन किया गया। गांव के सक्रिय युवा संदीप सिंह मिंगसरिया ने बताया कि इस चारागाह की 80 लंबाई, 45 चौड़ाई, 25 ऊंचाई का बनाया जाएगा जिसकी अनुमानित लागत 15 लाख रूपए है। पूजन के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इस दौरान पूजन में गौशाला समिति अध्यक्ष नेमाराम प्रजापत, सचिव विजय सिंह, कोषाध्यक्ष टीकूराम गोदारा, उपाध्यक्ष रामलाल पूनिया, गंगाराम प्रजापत, गोपाल सिंह हंसावत, सरदाराम गोदारा, लिछमणराम ढाका, कानाराम गोदारा, हनुमानाराम प्रजापत, बालाराम प्रजापत, रिछपाल सिंह, तिलोक दास, गौ रक्षक टीम के सदस्य रामनिवास प्रजापत, राजू गोदारा, पुनमचंद ज्याणी, हेतराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में गांव के मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहें है। उपस्थित जन ने गौहित में दानदाता परिवार की सेवा के लिए प्रजापत परिवार का आभार जताया व शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नींव पूजन में अनेक मौजिज ग्रामीणों ने भाग लिया, जताया दानदाता परिवार को आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला परिसर में चारागाह निर्माण के लिए किया भूमिपूजन, महिलाओं ने गाए मंगलगीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधि विधान के साथ रखी नींव।