May 21, 2026
evee

14 वर्षीय जिलास्तरीय हॉकी में गुसाईसर बड़ा ने बाजी मारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र वर्ग हॉकी में सोमवार को गुसाईसर बड़ा के नन्हें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला जीत लिया है। आईजीएनपी स्कूल बीकानेर में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने फाइनल में बरसिंहसर की टीम को 3-0 से हराया। टीम कप्ताल बालक श्यामसुदंर ने दो गोल किए व योगेश बुडिया ने एक गोल किया। टीम में गोलकीपर अक्षय ने श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ी पवन, नारायण, नितिन, छोटूराम, कुष्ण कुमार, कन्हैयालाल, गजानंद, भवानीशंकर, ओमप्रकाश रजत कुमार, देवनारायण, पवन, रामस्वरूप, सुनील शामिल रहें। टीम के कोच श्रवणसिंह भाटी व आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर के निदेशक मूलचंद गोदारा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हॉकी में गुसाईसर बड़ा के नन्हे खिलाड़ियों ने जीत लिया जिला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा सहित नेताओं ने किया छात्रावास का अवलोकन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, चूरू सांसद राहुल कस्वां, रतनगढ़ विधायक फुसाराम गोदारा ने रविवार को रीड़ी दौरे के दौरान महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास का अवलोकन किया। छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, जाट विकास परिषद के अध्यक्ष कानाराम तरड़, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्षणराम खिलेरी, छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू, रामचन्द्र गीला, भंवरलाल जाखड़,भंवरलाल सारण, श्याम सारण एवं युवाओं ने समाज के प्रदेश स्तरीय नेताओ का साफा एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया। सुशील सेरडिया ने छात्रावास में संचालित हो रही गतिविधियों एवं विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। सभी नेताओं ने संस्था के लिए सहयोग देने के लिए तत्परता की बात कही। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेताओं ने छात्रावास का अवलोकन किया।

इंदपालसर बड़ाबास का छात्र खेलेगा राज्य स्तर पर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के बाद स्कूली छात्र छात्राओं के लिए राज्य स्तर पर खेलने के बुलावे आने का दौर जारी है। शारीरिक शिक्षक मूलाराम भादू ने बताया कि लूणकरणसर में आयोजित प्रतियोगिता के बाद सॉफ्टबॉल खेल में 14 वर्षीय छात्र वर्ग में इंदपालसर बड़ा बास के छात्र भरत सोनी का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। छात्र 19 से 24 सितंबर तक राउप्रावि तलवंडी कोटा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगा। संस्थाप्रधान नौरंगराम जाखड़ ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढाया व भरत को राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी। स्कूल के स्टाफ व एसएमसी के सदस्यों ने छात्र सोनी को शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। छात्र भरत सोनी को राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी।

आचार्य भिक्षु का 222 वन चरमोत्सव मनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के तेरापंथ भवन में आचार्य भिक्षु का 222वां वन चरमोत्सव का आयोजन साध्वी संघप्रभा के सान्निध्य में मनाया गया। साध्वी ने आचार्य भिक्षु को जीवन संग्राम के महान योद्धा बताते हुए कहा कि आचार्य ने सत्य के लिए संघर्ष किया व सदैव संसार समरांगण के हर मोर्चे पर असंयम को पराजित कर संयम का वर्चस्व स्थापित किया जिससे आज भी हर एक तेरापंथी प्रेरणा ग्रहण कर रहा है। इस दौरान तेरापंथ महिला मंडल ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। साध्वी प्रांशु प्रभा ने कविता पाठ किया व साध्वी विधिप्रभा ने कार्यक्रम का संचालन किया। पुष्पा देवी पटावरी ने भी भावाभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम में श्रावक श्राविकाओं की सराहनीय उपस्थिति रही।