May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-16 at 9.04.30 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2024। अंचल में सड़क दुर्घटनाओं में जान गवांने वालों की संख्या लगातार अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही है। रविवार सुबह सरदारशहर रोड पर स्थित गांव जैतासर निवासी गोविंदराम पुत्र बुधाराम नायक, सीताराम पुत्र जगदीश मेघवाल, रामप्रताप व सहीराम पुत्र खिंयाराम मेघवाल एक कार की चपेट में आ गए। जिससे गोविंदराम की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सहीराम को अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। मृतक गोविंदराम के पुत्र चुन्नीलाल ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में हरियाणा नबंर के कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके पिता व सीताराम पैदल श्रीडूंगरगढ़ मजदूरी के लिए जा रहें थे तभी वहां सहीराम व रामप्रताप दोनों भाई बाइक से पहुचें। चारों बाहेती पेट्रोल पंप के पास बाइक साइड में खड़ी कर बातचीत कर रहें थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चारों को खड़े हुए कार चालक ने जबरदस्त टक्कर मारी जिसमें दो ने अपनी जान गवां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को दी है।
घायल के भतीजे ने थाने पहुंच कर करवाया मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं एक अन्य मामले में जैतासर निवासी 26 वर्षीय भगवानाराम पुत्र गिरधारीराम जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके काका किशनलाल पुत्र भंवरलाल जाट शनिवार को घर के काम से श्रीडूंगरगढ़ आए थे। वे तहसील के सामने पहुंचे तो जयपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक लापरवाही व तेज गति में आया और एक टवेरा गाड़ी के ड्राइवर ने साईड टक्कर मारकर साइड में खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार परिवादी के काका को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया व परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ से रेफर किए जाने पर जयपुर एसएमएस ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को दी है।