May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-09-17 at 8.32.10 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितम्बर 2024। मंगलवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वर्तमान में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी की अगुवाई में भाजपा शहर की गलियों में दिखी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को गति देते हुए शहर के विभिन्न मोहल्लों, गलियों में पहुंचें एवं भाजपा के सदस्य बनाए। चौधरी के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर हनुमान धोरा पर उनका स्वागत किया गया एवं एक पेड़ मां के नाम लगाया गया। इसके बाद हनुमान धोरा कालोनी, नानूदेवी स्कूल, श्रीराम भवन, माहेश्वरी बालिका स्कूल कालूबास आदि बूथों के मोहल्लों में घर घर सम्पर्क किया। इसके बाद गांव लखासर, शेरूणा भी पहुंचें एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क कर पार्टी के नए सदस्यों को जोड़ा। इस दौरान अलग अलग मोहल्लों में नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, किशनाराम गोदारा ऊपनी, अभियान संयोजक हेमनाथ जाखड़, शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष लीलाधर बोथरा, सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, सुरेन्द्र चुरा, भवानी प्रकाश तावनियां, मुलचंद इंदोरिया, रजत आसोपा, उत्तमनाथ सिद्ध, गौरीशंकर माली, भागूनाथ सिद्ध, श्रीभगवान स्वामी, रतनलाल शर्मा, हरिनाथ सिद्ध, गौरीशंकर स्वामी, सांवरमल शर्मा, मोहन सिंह देवड़ा, जेठाराम मेघवाल, लिच्छूराम प्रजापत, भंवरलाल नायक, राजूराम नाई, कैलाश पूरी आदि साथ रहे।

ओबीसी मोर्चा दिखा सक्रिय, वाल्मिकी बस्ती में करवाया घर घर सम्पर्क।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी के प्रवास के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई की अगुवाई में सक्रिय दिखा। गुंसाई ने चौधरी को वाल्मिकी बस्ती में जनसम्पर्क करवाया एवं गली गली, घर घर घूमा कर पार्टी के नए सदस्य जुड़वाए। इस दौरान मोहल्लेवासियों में खुशी देखी गई व सभी ने संभाल करने पर आभार जताया। इस दौरान वाल्मिकी मोहल्ले के पार्षद मगराज, पार्षद प्रकाश वाल्मीकि, विष्णु कुमार वाल्मिकि, हरिप्रसाद चांवरिया, ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी अशोक महावर, नानूराम स्वामी आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीराम भवन में नए कार्यकर्ता जोड़ते सीआर चौधरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा प्रांगण में किया गया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जोधासर में ग्रामीणों से मिलते सीआर चौधरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाल्मिक बस्ती में मोहल्लेवासियों ने जताया संभाल करने पर आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न मोहल्लों, गांवों में पहुंचे सीआर चौधरी।