






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2024। 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत मलखंभ प्रतियोगिता का कस्बे के दयानंद विद्या निकेतन में सोमवार सुबह उद्घाटन हुआ। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वर गरूवा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि सेवा भारती के जिला अध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया रहें। अतिथियों में जेपीएस स्कूल के संचालक कुंभाराम घिंटाला, मदर केडी स्कूल के संचालक प्यारेलाल ढूकिया, आर्यस्थली विद्यापीठ विद्यालय, बेनीसर के संचालक अमित आर्य, प्रभुसिंह, जेठमल चुरा, सुमित, ज्योति रानी, सुमन, सुनीता बेनीवाल सहित अनेक मौजिज नागरिक उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। शाला के संचालक सुभाष चंद्र शास्त्री ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। उद्घाटन सत्र में दयानंद विद्या निकेतन उ.मा.विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक विनोद बेनीवाल ने सभी अतिथियों का आभार जताया।




