May 20, 2026
000000000

पडौसी के घर में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में इसी कॉलोनी में किराए पर रहने वाले भगवानसर, हनुमानगढ़ के कृष्णलाल पुत्र लालचंद जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी माता 68 वर्षीय ज्यानीदेवी रविवार सुबह पड़ौस में गई थी। पड़ौसी के मकान में गिर जाने से वे घायल हो गई और परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एसआई राधेश्याम को दी है।
ईलाज के दौरान अज्ञात की मौत, नहीं मिले परिजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक 65-70 वर्षीय व्यक्ति पीबीएम अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू में ईलाज के लिए 31 अगस्त को भर्ती हुआ। यहां ईलाज के दौरान 15 सितंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवाया। रविवार तक उसके परिजनों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए गए। परंतु मृतक का कोई वारिस नहीं मिल पाया है। पुलिस ने रिपोर्ट में बताया कि मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी नहीं मिली। सदर थाने के हैड कांस्टेबल साहबराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई व शव को मोर्चरी में रखवाया है।