May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-25 at 21.25.13

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितम्बर 2024। गत 13 सितम्बर की रात को नेशनल हाईवे पर नौरंगदेसर के पास हुए सड़क हादसे में श्रीडूंगरगढ़ के चौथे नागरिक की भी मौत हो गई है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या पिता-पुत्र सहित चार हो गई है। दुर्घटना में 13 सितम्बर की रात को ही कालू रोड़ निवासी 45 वर्षीय मनोज सोनी, आडसर बास निवासी 75 वर्षीय कल्याण सोनी, 8 माह के पार्थ सोनी की मृत्यु हो गई थी। वहीं पार्थ के पिता रमेश लावट ने बुधवार शाम को 13 दिनों तक मौत से संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया है। घटना में रमेश के भाई गोपी, रमेश की पत्नी पूजा व बहन निशा भी घायल हुए थे। एक ही दुर्घटना में चार जनों की मौत के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है।