May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2024। नापासर थाना इलाके में बुधवार को एक काश्तकार फव्वारा लाईन बदलते हुए करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। गांव रामसर निवासी श्रवणराम पुत्र रामूराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई 25 वर्षीय कैलाश जाट ने रामसर में ही खेत काश्त पर ले रखा था। ट्यूबवैल पर वह रात को फव्वारा लाईन बदलते समय ऊपर से गुजर रही बिजली के तार के पाईप टच होने के कारण करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मामले की जांच थानाधिकारी जसवीर कुमार को दी है।