May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-09-29 at 11.21.26

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व कोलकाता प्रवासी बंधु लगातार क्षेत्र के विकास के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन मातृभूमि के प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के भाव से कर रहें है। जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट के सहयोग से श्रीडूंगरगढ़ नागरिक संघ कोलकाता द्वारा पुलिस थाना परिसर में पुलिस क्लब का निर्माण करवाया गया है। ट्रस्ट के मुख्य न्यासी जतनलाल पारख ने बताया कि पुलिस क्लब के रूप में ट्रस्ट ने शहर के लिए एक ओर रचनात्मक योगदान देने का प्रयास किया है। बता देवें ट्रस्ट द्वारा नया पालिका भवन व कन्या महाविद्यालय के पूर्ण निर्माण कार्य करवाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी विशेष योगदान दिया जा रहा है। थानाधिकारी इंद्रकुमार की प्रेरणा से हुए इस निर्माण कार्य के बारे में उन्होंने बताया कि पुलिस क्लब का उद्घाटन समारोह पूर्वक आगामी 3 अक्टूबर को कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट के मुख्य न्यासी व श्रीडूंगरगढ़ नागरिक संघ कोलकाता के अध्यक्ष जतनलाल पारख करेंगे। समारोह की अध्यक्षता विधायक ताराचंद सारस्वत करेंगे और मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर रेंज के आईपीएस ओमप्रकाश शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर भाग लेंगे, श्रीडूंगरगढ़ नागरिक संघ कोलकाता, के बृजकुमार कुमार बलदेवा, कैलाश बिहानी, महावीर सोनी, भीखमचंद पुगलिया, दीपचंद बलदेवा, पवन चांडक, सोहनलाल सिंधी, आंनद पारख व मदनलाल जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।