






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2024। तोलियासर भैरव मंदिर में 17 सितंबर को आयोजित मेले में दर्शन करने गए युवक की नई स्कूटी खो गई है। आड़सर बास निवासी युवक राकेश प्रजापत ने बताया कि उसने कांकड़ भैरव मंदिर के पास स्कूटी खड़ी की और आगे दर्शन को पैदल चला गया। वह चाबी स्कूटी में ही भूल गया और वापस लौटा तो स्कूटी अपनी जगह से गायब थी। वहां स्थित भंडारे पर खड़े लोगों ने बताया कि युवक राकेश ने बताया कि वह निहायत ही साधारण परिवार से है और उसने किश्तों पर स्कूटी ली। स्कूटी की तीन किश्तें भी अभी शेष है। राकेश ने क्षेत्र के लोगों से मदद की अपील करते हुए कहीं भी आरजे 07 एलएस 3136 दिखें तो कोई भी ग्रामीण 8209017286 नबंर पर सूचना जरूर देवें।



