May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2024। पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो जनो को गिरफ्तार किया है। शेरूणा थाने में एएसआई राजकुमार ने गंभीर धाराओं में जुर्म प्रमाणित होने पर बापेऊ निवासी 34 वर्षीय दीपाराम पुत्र लालाराम जाट को सोमवार दोपहर करीब 3.10 बजे गांव से गिरफ्तार किया। ध्यान रहें आरोपी पर मारपीट करने, धमकाने व गेंहू की फसल जला देने के आरोप है। वहीं एक अन्य मामले में एएसआई चैनदान ने दुसारणा पण्डरिकजी निवासी 27 वर्षीय शीशपाल जाट को सोमवार दोपहर सवा बारह बजे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को ही कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जमानत भी मिल गई।