






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्री करणी ज्वेलर्स के संयुक्त तत्वाधान में इस शारदीय नवरात्र को भक्ति व शक्ति के साथ यादगार बनाने के लिए हाइवे स्थित करणी हेरिटेज के प्रागंण में उत्कृष्ट “द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2024” का आयोजन होगा। प्रति वर्ष की भांति उत्साह, जोश व उमंग के इस महोत्सव में जमकर गीतों पर डांडिया व गरबा खेला जाएगा। पूर्णत: सुरक्षित माहौल में पारिवारिक आयोजन में प्रवेश के लिए पेयर एंट्री अनिवार्य होगी। जिसमें सिंगल पुरूष का प्रवेश निषेध होगा। प्रत्येक पुरूष के साथ उसके परिवार की महिला संभागी का होना अनिवार्य होगा। डांडिया ग्राउंड में प्रवेश केवल पारंपरिक परिधान में आने वाली महिलाओं, युवतियों व पुरूषों को ही मिलेगा। समारोह में शामिल होने के लिए प्रवेश के लिए पास मंगलवार शाम से मिलना प्रारंभ हो जाएंगे। डांडिया व गरबा खेलने व देखने के लिए आप अपना प्रवेश शीघ्र ही पास लेकर सुरक्षित करें। पास के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय, टीएम प्लाजा, घास मंडी के पास, संस्कार इनोकेटिव स्कूल में, दुर्गा पान भंडार-मुख्य बाजार में, लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी, रूपेश गारमेंट्स-भैरूंजी मंदिर के पीछे, सिंधी कटले में भगवानदास नोतनदास कपड़े की दुकान में रवि रिझवानी से संपर्क कर पास लिए जा सकते है।
खूब मिलेंगे पुरस्कार, हो रही है भव्य आयोजन की तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2024 के आयोजन की आयोजकों द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही है। वहीं सुरक्षा के लिए भी तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। वहीं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि द ग्रेट डांडिया महोत्सव 2024 का आयोजन पूरी तरह से निजी आयोजन होगा जिसमें प्रवेश के अधिकार आयोजकों के पास सुरक्षित होंगे। वहीं भाग लेने वाले सभी संभागियों के लिए विशेष आर्कषण पुरस्कारों का होगा। समारोह में गरबा क्वीन, बेस्ट गरबा ग्रुप, बेस्ट डांडिया ग्रुप, बेस्ट कपल, बेस्ट मेल डांसर, बेस्ट फीमेल डांसर, बेस्ट किड गर्ल, बेस्ट किड बॉय, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट फेमिली, बेस्ट इस्माइल, बेस्ट गरबा ड्रेस मेल, बेस्ट गरबा ड्रेस फिमेल, बेस्ट माँ बेटी जोड़ी, सेल्फी क्विन के साथ अनेक पुरस्कार दिए जाएंगे।




