






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2024। गांधी जयंति 2 अक्टूबर के दिन पूरा गांव सामूहिक रूप से उपवास रखकर गांव में शराब बंदी की मांग को लेकर अपने सत्याग्रही आंदोलन की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करेगा। गांव धीरदेसर चोटियान में अवैध शराब के ठेके को बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीण 30 दिन से सत्याग्रह आंदोलन कर रहें है। ग्रामीण प्रशासन पर सुध नहीं लेने, राजनीतिक दबाव के कारण मूक दर्शक बने रहने के आरोप लगा रहें है। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने कहा कि गांव के युवा, बच्चे, महिलांए, बुजुर्ग शराब ठेके के सामने उपवास पर रहेंगे। आर्य ने कहा कि गांधीजी के इस देश में कैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था चल रही है। एक और एक गांव 30 दिन से सरकार से गांव की सामाजिक व्यवस्था को छिन्न भिन्न करने वाली शराब को बंद करने की मांग कर रहें है। ग्रामीण गांव में मतदान की मांग कर रहें है परंतु सुनवाई नहीं हो रही है। आर्य ने टाइम्स को बताया कि सरकार इस सामूहिक उपवास को चेतावनी मानकर ठेका बंद करने का निर्णय लेवें अन्यथा जनता आर पार की लड़ाई के रूप में अनिश्चितकालीन उपवास करने को मजबूर होगी। मंगलवार को धरने पर हजारी प्रसाद, सीताराम ,श्याम सिंह, बीरबल राम, मामराज, मुनीराम, शंकर लाल, किशन चोटिया, रामलाल, अशोक, रामनिवास, राजेश, रामकुमार, लेखराम, किशनलाल आदि बैठे।




