May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2024। सामूहिक आत्महत्या की दुखद घटना बीकानेर शहर से सामने आई है। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी में किराए पर रहने वाले पति पत्नी व दो बच्चों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे दंपति सहित एक बालक की मौत हो गई है वहीं एक बालक को गंभीर अवस्था में पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। एडिशनल एसपी दीपक शर्मा के अनुसार मृतकों की पहचान 44 वर्षीय राहुल मारू, उसकी पत्नी रूचि मारू व पुत्र आराध्य मारू के रूप में हुई है। वहीं राहुल का छोटा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के अनुसार कर्ज की वजह से ये भयावह कदम उठाया गया है।