






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2024। पढ़ें आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस, दिन भर की 5 खास खबरें पढ़ें एक साथ, देखें विभिन्न आयोजनों की फोटो भी।
भंवरलाल भोजक को मिलेगा महात्मा गांधी स्मृति सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महापुरुष समारोह समिति द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला महात्मा गांधी स्मृति सम्मान इस वर्ष कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता भंवरलाल भोजक को दिया जाएगा। समिति के पुरस्कार चयन समिति सदस्य डॉ मदन सैनी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। समिति अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि गांधी के विचारों को सार्थक करने वाले ईमानदार व्यक्तित्व के धनी भंवरलाल भोजक को यह सम्मान आगामी 6 अक्टूबर रविवार को सुबह 11 बजे नागरिक विकास परिषद भवन में आयोजित किया जाएगा। समिति मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि सम्मान समर्पण समारोह में जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, बजरंगलाल सेवग अतिथि रूप में मौजूद रहेगें। पुरस्कार घोषणा अवसर पर समिति सदस्य तुलसीराम चोरड़िया, सत्यदीप, विजय महर्षि, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, अशोक पारीक आदि भी उपस्थित रहे ।
हर दिन सजेगी झांकी, होगा भव्य आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी अस्पताल के पास स्थित कालका माता मंदिर में शारदीय नवरात्रों में दिव्य आयोजन होंगे। यहां प्रतिदिन सुदंर झांकिया सजाई जाएगी। ब्रह्म मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी और बालिकाओं द्वारा नौ दिन माताजी का अभिषेक, नृत्य आयोजन, महाप्रसाद, महाआरती, दो प्रहर ज्योत के आयोजन होंगे। जागु महाराज द्वारा श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी।
ताल मैदान के स्कूल में लगेगा कल मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 2 अक्टूबर 2024 को सुबह 9 बजे ताल मैदान के राउमावि में निपुण बाल मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में श्रीडूंगरगढ़ शहरी शिक्षा संकुल के सभी राजकीय विद्यालयों के कक्षा 3 तक एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में पढ़ने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्राचार्य डॉ मनीष कुमार सैनी ने बताया कि मेले में शारीरिक, बौद्धिक, सृजनात्मक, भाषायी व गणितीय विकास हेतु अनेक खेल व गतिविधियों का आयोजन होगा। जिनमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को शिक्षण सामग्री देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
श्रीडूंगरगढ़ में गीताप्रेस पुस्तकों का बना केन्द्र, बच्चों को मिल सकेगी सनातन प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सनातन संस्कृति के साहित्य के सबसे बड़े प्रकाशक गीता प्रेस का श्रीडूंगरगढ़ में विक्रय केन्द्र खुल गया है। कस्बे में गौरव पथ रोड़ पर स्थित बीएन मोदी प्रोडेक्ट एवं पुरानी प्याऊ के पास स्थित सागरमल बद्रीनारायण मोदी की दुकान पर अब गीताप्रेस का साहित्य उपलब्ध है। विक्रय केन्द्र के पवन मोदी ने बताया कि गीताप्रेस द्वारा प्रकाशित बाल साहित्य, रामायण, महाभारत, गीता, सुंदरकांड, हनुमान चालिसा, सभी प्रकार की कथाएं व उपदेशोपरक पुस्तकें उपलब्ध रहेगी।
पूनरासर के किसान मिले चीफ से, मांगी बिजली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर के किसान गांव में 132 जीएसएस के बाहर धरने पर बैठे है और इन्हें गुरूवार को एक सप्ताह पूरा हो जाएगा। किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल बीकानेर पहुंचा व बिजली विभाग के चीफ का घेराव किया। किसानों ने एक स्वर में पूरे वोल्टेज के साथ पूरी बिजली मांगी। किसानों ने 132 पूनरासर का कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की। अधिकारियों ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।





