May 21, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ, देखें विभिन्न फोटो।

प्रदेश विजेताओं का किया अभिनंदन, बाना ने युवा खिलाडियों को बताया क्षेत्र का गौरव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खो-खो खेल में पूरे प्रदेश के 50 जिलों की टीमों को पछाड़ते हुए बीकानेर की  17 वर्ष छात्र वर्ग की टीम ने बीकानेर की धाक पूरे राज्य में जमा दी है। इनके साथ ही छात्र 19 वर्ष में बीकानेर जिले की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया एवं बीकानेर स्थित साुदल स्पोर्टस स्कूल की टीम ने गोल्ड जीता है। इन टीमों के युवा खिलाड़ी प्रदेश विजेता बन कर बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुँचे तो नेशनल हाईवे स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना के निर्देशन में इन खिलाडियों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाना ने दूरभाष पर सभी खिलाडियों की हौंसलाअफजाई करते हुए इन खिलाडियों को श्रीडूंगरगढ़ का गौरव बताया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ खो-खो कोच अमिलाल गोदारा ने अतिथि रूप में खिलाडियों को नेशनल में और अधिक जोश एवं जज्बे के साथ खेलने की प्रेरणा दी। खिलाडियों के साथ साथ बीकानेर टीम प्रभारी गणेशाराम, राजूसिंह बेनीसर, लालचंद जाखड़ उदरासर का भी सम्मान किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विजयपाल जाखड़, किशन वाल्मीकि, विवेक प्रजापत, शुभम शर्मा , रोहित गुर्जर, सुरेश बाना, मोडाराम बुडीया, शंकर लाल सायच, राकेश बाना, मोहसिन खान, राहुल वाल्मीकि, विनोद जाखड़ आदि उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने इन युवा खिलाडियों का जोरदार स्वागत किया एवं जम कर खुशी मनाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा कांग्रेस कार्यालय में किया गया युवा खिलाडियों का अभिनंदन।

धरना सातवें दिन जारी, विधायक से हस्तक्षेप की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव पूनरासर में पारीत किया गया बिजली निगम का 132केवी जीएसएस का कार्य जल्द शुरू करवा कर क्षेत्र के किसानों को कम वोल्टेज, अघोषित कटौती, आए दिन लाईन टुटने जैसी बिजली समस्याओं से समधान करवाने की मांग को लेकर किसानों का धरना आज बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों ने नारेबाजी कर क्षेत्र के विधायक से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है एवं धरने पर पहुंचने की मांग की है। बुधवार पर धरने पर उत्तमनाथ सिद्ध, रेवंतनाथ, मुनिनाथ, परमनाथ, कालूराम, भागूनाथ, राजूनाथ, हरनाथ, माननाथ, लालनाथ, गुलाब गिरी, रेवंतनाथ, कैलाश स्वामी, जैसनाथ, मोहननाथ, रामलालनाथ, राजूनाथ, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे एवं नारेबाजी की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरने को हुए सात दिन, विधायक से हस्तक्षेप की मांग।

खाटू श्याम के लिए शुरू हो सीधी बस, दो रूटों पर विधायक ने मांगी रोडवेज बसें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ से सुजानगढ़ एवं श्रीडूंगरगढ़ से लूणकरणसर रूट पर रोड़वेज बसों के नहीं होने के कारण प्राईवट बसों का राज है। ऐसे में क्षेत्रिय विधायक ताराचंद सारस्वत ने बीकानेर से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ होते हुए सुजानगढ़ रूट पर एवं श्रीडूंगरगढ़ से लूणकरणसर के लिए दूसरे रूट पर रोडवेज बसें चलाने की मांग को लेकर रोडवेज के बीकानेर मुख्य प्रबंधक को पत्र दिया है। सारस्वत ने पत्र में इन बसों के शुरू होने से इन दोनों ही मार्गों पर रोडवेज नहीं होने से आम जन, महिलाओं, बुजुर्गों को रियायती दरों पर यात्रा नहीं कर सकने की जानकारी दी एवं जल्द से जल्द बसें शुरू करने की मांग की है।

कोटासर गौशाला में किया सेवकों का सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की गांव कोटासर स्थित करणी गौशाला में बुधवार को श्राद्ध पक्ष की अमावस्या के मौके पर गौसेवकों ने खल एवं लापसी भंडारा आयोजित किया। इस मौके पर गौसेवकों द्वारा नवरात्रा के दौरान लगातार नौ दिनों तक गौ-भंडारा आयोजित करने का संकल्प भी लिया गया व गौसेवकों ने गौशाला पहुंच कर दान किया। इस दौरान गौसेवकों का गौशाला समिति द्वारा दुपट्टा पहना कर एवं गौशाला स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। प्रेम देवासी, जेठू सिंह चौहान, ओम सिंह भाटी एवं गौशाला से जुड़े ग्रामीणों ने सहयोगियों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की करणी गौशाला में किया गया दानदाताओं का सम्मान।

बादनूं से श्रीकरणी के जयकारों के साथ रवाना हुआ पैदल संघ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करणी माता के दर्शन के लिए करणी सेवा समिति बादनूं के तत्वाधान में बुधवार को सुखी संघ के पदयात्री 9वीं बार देशनोक की पदयात्रा के लिए रवाना हुए है। समिति के हड़मान घिंटाला ने बताया कि 300 से अधिक पैदल यात्रियों का जत्था डीजे के साथ जुलूस के रूप में रवाना हुए। समिति के कालू टेलर, सागर टेलर, श्याम नागा, हेतराम इंदलिया, डूंगर पाटोदिया, मनोज कुमार, शिवलाल, मदन भादू, बजरंग नागा, गोविंद नागा, हीराराम मिस्त्री, सागर जाखड़ा, तुलसीराम घिंटाला आदि मौजूद रहें।