May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-02 at 21.05.42 (2)

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी व शास्त्री को यादकर लिया संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया और सत्य व सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यालय में सदस्यों ने दोनों महापुरूषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान गांधीजी व शास्त्रीजी के विचारों पर विस्तृत चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में विजयपाल जाखड़, किशन वाल्मीकि, विवेक प्रजापत, शुभम शर्मा, रोहित गुर्जर, सुरेश बाना, मोडाराम बुडीया, शंकरलाल सायच, राकेश बाना, मोहसिन खान, राहुल वाल्मीकि, विनोद जाखड़ सहित अनेक युवा उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस कार्यालय में गांधीजी व शास्त्रीजी की जयंति मनाई, युवा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने याद किया महापुरूषों को, लिया सेवा का संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं व आपातकाल में घायलों की मदद करने सहित विभिन्न सेवा कार्यों में अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहने वाली संस्था, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। सदस्यों ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित किए। ट्रस्ट के खिदमतगारों ने गांधीजी के जीवन को प्रेरणीय बताते हुए क्षेत्र की सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य अमीर खान क्यामखानी, रोशन अली, खाजू खां, मनोज चोपदार, जावेद क्यामखानी, अकबर सतार, प्रेम सारस्वत, जाकिर पार्षद, देव पूनियां, हीरपुरी गुसाई, प्रवीण पूनियां सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रस्ट के सदस्यों ने लिया सेवा का संकल्प।

बच्चे बने गांधी, कविता प्रतियोगिता आयोजित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन प्ले स्कूल में गांधी जयंती पर फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में राधिका पारीक व शान्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवांश पारीक, रिद्धिमा पारीक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कविता वाचन में भरत, सुरभि, खुश्विका, आश्रिता, चंचल, जसवंत, गौतम तेजपाल, अंशिका, प्रेरणा, शिवानी, विजय, विवेक ने सुदंर प्रस्तुतियां दी। शिक्षकों ने बच्चों को महात्मा गांधी के बारे में जानकारी दी व बच्चों को सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें मुन्नों ने धरा गांधीजी का वेश।

राजकीय महाविद्यालय में गांधी जयंती मनाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ दोनों महापुरूषों को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। प्राचार्य महावीर प्रसाद ने गांधीजी व शास्त्री के व्यक्तित्व व देशभक्ति पूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी दी। सहायक आचार्य राजश्री स्वामी ने सभी विद्यार्थियों को दोनों महापुरूषों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उनके गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अमित तंवर, निशा सोडा, दलीपसिंह सेरडिया ने भी विचार रखें। महाविद्यालय के विद्यार्थी भी सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाविद्यालय में मनाई गांधी जयंति।

भाषण व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमीसर उत्तरादा के कबीर शिक्षण संस्थान में महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानाध्यापक रवि बिजारणियां ने दोनों महापुरूषों की विचारधार व उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने समाज में दोनों की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। भागीरथ ज्याणी सहित स्टाफ सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तरादा में शिक्षकों ने दिलवाया विद्यार्थियों को संकल्प।

सूर्या पब्लिक स्कूल में मनाया जयंती कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सूर्या पब्लिक स्कूल में बुधवार को महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जयन्ती केक काटकर कर मनाई गई। संस्था प्रधान मूलचन्द स्वामी ने विद्यार्थियों को गांधी और शास्त्री के बताए मार्ग का अनुसरण करने की बात कही। इस दौरान शाला के शिक्षक दिलीप मीणा, नदीम चेजारा, राजूराम भार्गव, बाबूलाल स्वामी, जगदीश प्रजापत, श्रीमती नीतू सोनी, मनीषा दर्जी, अंकिता प्रजापत, नेहा स्वामी, दिव्या स्वामी एवं वंदिता स्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल में याद किया गांधी व शास्त्री को, केक काटकर मनाया जन्मदिन।

नारसीसर में बच्चों ने ली शपथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को गांव नारसीसर के महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने गांधीजी के आदर्शों को जीवन में धारण करने की शपथ ली। विद्यार्थियों ने गांव में सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान दिया व आगे भी गांव में सेवा कार्यों में सहयोगी बनने का संकल्प लिया। संस्था प्रधान गोविन्दसिंह तंवर ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नारसीसर में बच्चों ने दिया गांव की गलियों में श्रमदान।