






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2024। प्रतिवर्ष श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित करवाया जाने वाला एकमात्र पारिवारिक एवं पारंपरिक आयोजन “द ग्रेट डांडिया महोत्सव” क्षेत्र का एकमात्र भव्य सांस्कृतिक आयोजन है। इस वर्ष यह आयोजन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्री करणी ज्वैलर्स द्वारा आगामी 7 एवं 8 अक्टूबर 2024 को श्री करणी हैरीटैज के भव्य प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। लोक नृत्य गरबा व डांडिया में पारंपरिक परिधानों में शामिल होने के लिए हजारों परिवारों में जोरदार उत्साह नजर आ रहा है। इस बार शक्ति व भक्ति का ये समारोह भव्य ही नहीं भव्यतम होगा। आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, भारतीय किसान संघ के संभाग प्रभारी तोलाराम जाखड़, कांग्रेस जिला महासचिव एवं सिद्ध युवा महासभा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवाननाथ कलवाणियां, भाजपा नेता व समाजसेवी बृजलाल तावणियां, युवा उद्यमी एवं समाजसेवी अनिल जोशी आड़सर, युवा उद्यमी हरिओम तावणियां बिग्गाबास रामसरा सहयोगी के रूप में भागीदारी निभाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने सभी सहयोगियों का आयोजन में भागीदारी निभाने के लिए हजारों परिवारों की ओर से आभार जताया।
प्राइज लेने को तैयार है परिवार, टाइम्स में होगें प्रकाशित विजेताओं के फोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्री करणी ज्वैलर्स के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित “द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2024” पूरी तरह से पारिवारिक आयोजन है। इस कार्यक्रम परिवार सहित शामिल होने वाले लोगों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। समारोह के 7 व 8 अक्टूबर के दोनों दिन गरबा क्वीन, बेस्ट गरबा ग्रुप, बेस्ट डांडिया ग्रुप, बेस्ट फेमिली, बेस्ट कपल, बेस्ट मेल डांसर, बेस्ट फीमेल डांसर, बेस्ट किड गर्ल, बेस्ट किड बॉय, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट इस्माइल, बेस्ट गरबा ड्रेस मेल, बेस्ट गरबा ड्रेस फिमेल, बेस्ट माँ बेटी जोड़ी, सेल्फी क्विन के साथ अनेक पुरस्कार विशेष आर्कषण होंगे। पुरस्कार विजेताओं के फोटो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स न्यूज पोर्टल व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स अखबार में प्रकाशित होंगे। कस्बे के अनेक परिवारों ने प्राइज लेने के लिए अपनी पूर्व तैयारी प्रारंभ कर दी है।
भव्य सजावट, सुपर साऊंड सिस्टम, थ्री लेयर सिक्योरिटी में पुरूषों को पेयर में ही प्रवेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसी मेट्रो सिटी में होने वाले भव्य डांडिया के आयोजनों से बढ़कर श्रीडूंगरगढ़ में इस सांस्कृतिक समारोह को सजाया जाएगा। भव्य सजावट होगी तथा गीतों के लिए सुपर साऊंड सिस्टम लगाया जाएगा। जिसमें हजारों परिवार सामूहिक रूप से माँ की भक्ति में पूरी शक्ति के साथ गरबा व डांडिया खेल सकेंगे। आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह से निजी आयोजन है और पुरूषों का प्रवेश केवल महिला संभागी के साथ ही होगा। स्वामी ने कहा कि थ्री लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है जिसमें केवल पेयर एंट्री ही ली जाएगी।
पास समिति, अपना प्रवेश करें सुरक्षित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोक संस्कृति व लोक नृत्य के इस सांस्कृतिक महोत्सव में पारंपरिक परिधान में प्रवेश करने के लिए पास अनिवार्य होगा। समिति पास व्यवस्था में आज ही अपना एंट्री पास लेकर परिवार सहित प्रवेश सुनिश्चित करें। प्रवेश पास को लेकर महिलाओं व युवतियों के ग्रुपों में जबरदस्त उत्साह है और अनेक ग्रुप ने पास लेकर विशेष नृत्य प्रैक्टिस भी प्रारंभ कर दी है। ध्यान रहें प्रवेश के सभी अधिकार आयोजकों के पास सुरक्षित होंगे तथा प्रवेश नियम के तहत ही दिए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय, टीएम प्लाजा, घास मंडी के पास, संस्कार इनोकेटिव स्कूल में, दुर्गा पान भंडार-मुख्य बाजार में, लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी, रूपेश गारमेंट्स-भैरूंजी मंदिर के पीछे, सिंधी कटले में भगवानदास नोतनदास कपड़े की दुकान में रवि रिझवानी, बिग्गाबास में बड़ौदा बैंक के पास गायत्री एल्यूमिनियम अनुराग डागा से पास से संपर्क कर लिए जा सकते है।




