






सेवा सप्ताह के तहत क्लब द्वारा किया गया 6 रोगीयों की आंखो में रोशनी देने का कार्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेत्र चिकित्सा शिविरों में सदैव लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर की सेवाएं उल्लेखनीय रही है। क्लब द्वारा मनाए जा रहें “सेवा सप्ताह” में शनिवार को आड़सर बास स्थित बेगराज सोमाणी राजकीय चिकित्सालय में 6 बुजुर्गों की आंखो का नि:शुल्क ऑपरेशन करवाए गए। संस्था अध्यक्ष मनोज गुसाई ने बताया कि बिग्गाबास के तीन बुजुर्गों सहित एक बीकानेर, एक जैसलसर व एक माणकरासर के रोगी की आंखो का ऑपरेशन करवाया गया। वहीं नवरात्र के पर्व पर फल वितरण की सेवाएं भी दी गई। संयोजक सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि डॉक्टर सुनील गोयल व उनके स्टाफ द्वारा ऑपरेशन सफल किया गया। क्लब सदस्यों ने टीम का आभार जताया वहीं मरीजों के परिजनों ने क्लब सदस्यों का इस सेवा के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में संस्था के महावीर माली, महेश राजोतिया, हंसराज माली, पूनम सुथार सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।

रविवार को आयोजित समारोह में सम्मानित होंगे भंवरलाल भोजक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महापुरुष समारोह समिति द्वारा “महात्मा गाँधी स्मृति सम्मान 2024” गांधीवादी विचारधारा से जुड़े समाजसेवी भंवरलाल भोजक को 6 अक्टूबर, रविवार को प्रदान किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि भोजक गांधीजी के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने वाले एक समर्पित और ईमानदार व्यक्तित्व के धनी हैं, जो आज भी निर्धन वर्ग की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि यह सम्मान समारोह रविवार को सुबह 11 बजे नागरिक विकास परिषद भवन, आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी ओमप्रकाश राठी, विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य और मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त उपकोषाधिकारी बजरंगलाल शर्मा होंगे। समारोह में भंवरलाल भोजक को उनके समाजसेवा के क्षेत्र में निष्ठा पूर्वक गांधीवादी विचारधारा का पालन करने और समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा भावना के लिए सम्मानित किया जाएगा ।
धूमधाम से रवाना हुए संघ, विधायक ने दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकरणी मित्र मंडल कालूबास का देशनोक पैदल यात्री संघ शनिवार शाम धूमधाम से रवाना हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु संघ में शामिल हुए वहीं अनेक श्रद्धालु जयकारों के साथ पदयात्रियों को शुभकामनाएं देने पहुंचे। संघ के सोवित मोदी ने बताया कि संघ के सदस्य माता के दर्शन के पश्चात बस द्वारा खुड़द धाम में माथा टेक कर लौटेंगे। वहीं शनिवार शाम मोमासर बास करणी माता मंदिर से देशनोक पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। संघ की 44 वीं फेरी यात्रा है। यहां विधायक ताराचंद सारस्वत भी पहुंचे और संघ के पदयात्रियों को फुलमालाएं पहना कर रवाना किया। दोनों ही संघ ध्वजा लेकर नाचते गाते रवाना हुए।


अवादा फाउंडेशन ने बालिका टीम को जर्सी और क्रिकेट खेल सामान का दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महात्मा गांधी राजकीय स्कूल बादनूं की बालिका क्रिकेट टीम के स्पॉन्सर अवादा फाउंडेशन के अजय शेखावत ने शुक्रवार को स्थानीय विद्यालय में राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बालिकाओं को जर्सी और क्रिकेट खेल सामान दिया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि मालाराम नागा, संस्था प्रधान गणेश तरड़, राकेश कुमार, श्रीराम सारस्वत, श्याम मिस्त्री, सुभाष, तुलसीराम नाई, रामप्रताप घिंटाला आदि मौजूद रहें। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने कहा कि वे विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव भौतिक आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। संस्था प्रधान गणेश तरड़ ने फाउंडेशन का आभार जताया।





