May 21, 2026
00000000000000000000

स्टेट विनर के स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खो खो में 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में विजेता बालिकाओं में शामिल 6 खिलाड़ी व 14 वर्षीय राज्य स्तरीय विजेता रही टीम में शामिल तीन बालिकाएं गांव लखासर पहुंची तो ग्रामीणों ने उनके स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। 19 वर्षीय टीम की कप्तान पूजा देवङा व श्रेष्ठ खिलाड़ी निरमा खिलेरी की अगुवाई में टीम ने लगातार दूसरी बार विजय हासिल की है। गांव के राउमावि के प्रांगण में ग्रामिणों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में दोनों टीमों की खिलाड़ी बालिकाओं का जोश व उत्साह के साथ पुष्प माला, साफा, मेडल से स्वागत, सम्मान किया गया। प्रतिभागी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए अभिभावकों ने प्रत्येक खिलाड़ी को 1100-1100 रूपये प्रोत्साहन राशि भी दी। टीम के दलाधिपति इंद्राज खिलेरी तथा शारीरिक शिक्षक नौरंगलाल का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गांव के मौजिज धन्नैसिंह तंवर, गोवर्धन शर्मा, लक्ष्मणराम खिलेरी, रेवन्तराम खिलेरी, भंवरलाल खिलेरी, अर्जुनसिंह तंवर, सीताराम नाई, परताराम खिलेरी, मालाराम खिलेरी, नारायण चाहर, बिशनाराम खिलेरी, जगदीश खिलेरी, पेमाराम मेघवाल, प्रतापराम खिलेरी, लालाराम नायक, भीखाराम नाई, शिवलाल खिलेरी, लेखराम खिलेरी, भरतसिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, बच्चे उपस्थित रहे। प्राचार्य अन्नाराम सेरडिया ने टीम व पूरे दल का मान सम्मान करने के लिए ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया। वहीं गांव के सरस्वती विद्या आश्रम स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों विजेता टीम की खिलाड़ियों का दलाधिपति व पीटीआई सहित माला, साफा, मेडल पहना कर स्वागत सम्मान किया गया। यहां कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, रेवतराम खिलेरी, पेमाराम मेघवाल, जगदीश खिलेरी, रमेश प्रजापत, महेन्द्र स्वामी सहित ग्रामीण, स्कूल का स्टाफ, बच्चे मौजूद रहे। निदेशक नारायणराम चाहर ने अतिथियों का आभार जताया। वहीं आर्यस्थली विद्यापीठ, बेनीसर में विजेता टीम का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि आड़सर के समाजसेवी अनिल जोशी, विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, उपसरपंच महेंद्र सिंह तंवर लखासर मौजूद रहें। डीजे के साथ टीम को स्कूल में लाया गया व  सभी ने बालिकाओं को बधाई देते हुए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बालिकाओं को 11 हजार की नगद राशि भी लखासर के मनोहर सिंह ने भेंट दी। स्वागत समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय संरक्षक शिव कुमार स्वामी ने सभी का आभार जताया।


बालिकाओं के लिए स्कूल में सुविधाओं का निर्माण करवाया, जताया पेटूपे का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पे टू पे सोशल फाउंडेशन द्वारा गांव धनेरू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं के लिए शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। शनिवार सुबह इन सुविधाओं का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर संस्था के एरिया मैनेजर एलआर चौटाला ने कहा कि बालिकाओं की सुविधा और सुरक्षा के प्रति समाज को सजग होना चाहिए। उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संस्था द्वारा ये जनहित का कार्य करवाया गया है। जिससे बालिकाएं अपने शिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर सकें। विद्यालय के प्रचार्य संदीप कालेर व स्टाफ सदस्यों ने एरिया मैनेजर सहित संस्था के ब्रांच मैनेजर फैलीराम मीणा, रूपाराम, एरिया को-ऑर्डिनेटर भागीरथ, गिरधारीराम, कॉर्डिनेटर बाबूलाल ज्याणी बाडेला, हुलासाराम बाडेला का आभार जताया। इस दौरान अनेक ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए व संस्था के इस कार्य की सराहना की।


दो युवकों ने दिया बहादुरी का परिचय, पड़ोसी के घर से निकाला सांप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2024। शुक्रवार रात कस्बे के मोमासर बास में स्थित हारून सिलावट के घर में अफरा तफरी मच गई। यहां घर में एक काला बड़ा सांप घुस आया। घर के बाहर भीड़ हो गई और तभी 24 वर्षीय नयुम पुत्र राजू बलखी तथा 19 वर्षीय शाहिद ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ा। दोनों ने एहतिहात बरतते हुए सांप को एक कट्टे में डाला और उसे दूर जंगल में छोड़ कर आए। दोनों युवकों की बहादुरी के लिए मोहल्लेवासियों ने पीठ थपथपाते हुए शाबासी दी।