May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2024। सोमवार सुबह की पहली खबर क्षेत्र में एक 50 वर्षीय अधेड़ द्वारा फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की आई है। गांव गुसाईंसर बड़ा की आथुनी रोही में अपने खेत में खेजड़ी के पेड़ पर फुसाराम पुत्र घेराराम मेघवाल ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। हैड कांस्टेबल देवाराम मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतार कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं परिजनों द्वारा रिपोर्ट देने पर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।