






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2024। देश में ही नहीं विदेशों तक दुर्गा पांडाल सजे है और गरबा के आयोजन धूमधाम से हो रहें है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में रविवार रात सिंधी कॉलोनी में घूमर गरबा का सुदंर आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें माँ के भक्तों ने जमकर गरबा का आंनद लिया। देर रात तक चले सांस्कृतिक उत्सव में लोग घूमर के साथ गरबा की थीम पर जमकर झूमे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ताराचंद सारस्वत ने दीप प्रज्ज्वलित कर माता की आरती के साथ किया। विधायक ने आयोजकों को लोक संस्कृति के आयोजन की बधाई देते हुए सभी को शुभकामनांए दी। वहीं इस कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं तथा समाजसेवी व युवा उद्यमी बृजलाल तावणियां सहयोगी बने। आयोजक टीम के कपिल धनवानी, भावेश मंगनानी, तपस महर्षि, देवेश शर्मा व भुवनेश शर्मा सहित युवा टीम ने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने जम कर नृत्य किया एवं आयोजन को सफल बनाया। ध्यान रहें कि आज रात श्री करणी हैरीटैज प्रांगण में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्रीकरणी ज्वेलर्स द्वारा शाम 6 बजे से भव्य प्रांगण में शानदार द ग्रेट डांडिया महोत्सव 2024 का आयोजन होना है। इस कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के माध्यम से ही होगा व प्रवेश के सभी अधिकार आयोजकों के पास सुरक्षित है। शहर के भव्यतम इस आयोजन में गुजराती संस्कृति को विशेष रूप से लाईटिंग से सजाए गए पांडाल में साकार किया गया है। आयोजन विशाल स्वामी ने बताया कि यह आयोजन केवल परिवार एवं महिलाओं, बालिकाओं के लिए किया गया है। इसमें 12 साल से बड़े पुरूष एवं लडकों के लिए प्रवेश के लिए प्रत्येक के पास अलग पास एवं परिवार की महिला सदस्य का होनो अनिर्वाय है। पुरूषों के पास पर परिवार की अन्य महिलाएं, 12 साल तक के बच्चे, अधिकतम 4 का प्रवेश निशुल्क रहेगा। यह आयोजन पारिवारिक आयोजन है एवं सिंगल प्रवेश के लिए मनाही ही है।





