






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2024। नेशनल हाइवे पर अवैध शराब का कट्टा लेकर बेचने की फिराक में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक युवक को देर रात गिरफ्तार किया है। हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा की अगुवाई में कांस्टेबल अनिल, नरेन्द्रसिंह व राकेश की टीम गश्त पर निकली। झंवर बस स्टैंड पर पहुंचने पर टीम को हाइवे पर अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली। देर रात करीब 10 बजे जयपुर रोड पर देशी शराब बेचने की फिराक में मोमासर बास निवासी 32 वर्षीय नरेन्द्र पुत्र मोहनलाल को पकड़ा व उसकी गिरफ्त से 47 प्लास्टिक के पव्वे जब्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है।




