






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2024। आज दिन भर की सबसे बड़ी अपडेट हरियाणा और जम्मूकश्मीर विधानसभा चुनावों की मतगणना है। मतगणना शुरू हो गई है और थोड़ी ही देर में नतीजे सामने आ जाएंगे। हरियाणा के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत दिख रहा था। वहीं थोड़ी ही देर में कहानी पलट गई और अब कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कभी कांग्रेस आगे तो कभी बीजेपी आग होती नजर आ रही है। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन बहुमत के आंकड़े के करीब है। यहां बीजेपी पिछड़ती नजर आ रही है। बता देवें हरियाणा में बीजेपी पिछले 10 साल से सत्ता में है। उसे तीसरी बार जीत की उम्मीद थी जबकि जम्मू कश्मीर में 2014 में आखिरी बार चुनाव हुए थे तक भी बीजेपी ने पीडीपी के साथ सरकार बनाई थी परंतु शुरूआती रूझाान बता रहें है कि बीजेपी को दोहरा झटका लगा है।




