May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2024। आस पास की बड़ी खबर निकटवर्ती नापासर से आ रही है। रायसर के निकट ओवरटेक कर रहें एक ट्रक ने सेना के जवान की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बाइक सवार गांव गुसाईंसर निवासी 30 वर्षीय राधेश्याम जाट की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल बुरी तरह चकनाचूर हो गई। राधेश्याम गत दिनों छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। रात को भी वह घर लौट रहा था तभी नापासर थाना क्षेत्र में हाइवे पर रायसर के निकट हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने पर नापासर पुलिस मौके पर पहुंची व ट्रक को सीज कर, शव का नापासर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है व परिजन सहित अनेक लोगों की भीड़ मोर्चरी के बाहर जमा हो गई। दु:खद हादसे में जवान की मौत हो जाने से गांव में मातम पसर गया है।