August 30, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2024। कस्बे के तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 288 रोगियों की नि:शुल्क जांच की गई। श्रीडूंरगढ़ नागरिक संघ कोलकाता के सहयोग से लगाए गए शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ हिना समेजा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव सिघंल, जनरल सर्जन डॉ एनपी मारू ने अपनी सेवाएं दी। मशीन द्वारा हड्डियों के कमजोरी के 95 मरीजों की जांच तथा 35 रोगियों के यूरिक ऐसिड की जांच नि:शुल्क की गई। संघ के कोलकाता कोषाध्यक्ष राधेश्याम सोनी, सोहनलाल सिंधी व मदनलाल जोशी ने शिविर में सेवाएं देने वाले सभी डॉ व प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी का शॉल व फुलमालाओं से सम्मान किया। शिविर में वरिष्ठ नागरिक तोलाराम मारू सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।