May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2024। सोमवार को कस्बे के एजी मिशन स्कूल में सहज योग के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्कूल के सभी बच्चों ने सहज योग कक्षा में भाग लिया। योग प्रशिक्षक सूरजमल सोमाणी, कुमुद शर्मा, अरविंद जरीवाल ने विद्यार्थियों को ध्यान एकाग्रचित्त करने, स्मृति तेज करने, अध्ययन में ध्यान लगाने के प्रयोग करवाएं। डॉ रजनीश कौशिक ने सहज योग के बारे में जानकारी देते हुए इसके लाभ बताएं। इस दौरान प्रशिक्षिका कुमुद शर्मा ने पूरे स्टाफ को भी अलग से प्रशिक्षण देकर जीवन को सरल व सहज रूप से लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि सहज योग प्राचीन आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित है। जिसमें व्यक्ति आत्म साक्षात्कार का अनुभव करता है। इस दौरान स्कूल के स्टाफ व बच्चों ने एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया। वहीं मंगलवार को स्कूल के सभागार में नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक तथा उप प्रधानाचार्य सुनीता कौशिक द्वारा कन्या पूजन किया गया। विद्यालय की कन्याओं को भोजन करवाया गया। कन्या भोजन के पश्चात डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र छात्राओं नें हिस्सा लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को सहज योग प्रशिक्षक कार्यशाला का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को स्कूल सभागार में विधि विधान से संपन्न हुआ कन्या पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हीं बालिका धरा माता का रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्या भोजन के बाद हुआ डांडिया उत्सव का आयोजन।