May 22, 2026
00000000000000000000

कांग्रेस के उत्साही सिपाही मिले डोटासरा से, पढें पूरी खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2024। कांग्रेस के उत्साही सिपाही के रूप में लगातार संगठन के लिए कार्य कर रहें युवा राजेश मंडा व राजन मूंड ने मंगलवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा से मुलाकात की। युवाओं ने डोटासरा का साफा पहना कर अभिनंदन किया व उन्हें फुलों का गुलदस्ता भेंट देकर श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग उठाई। उन्होंने अपने नेता से क्षेत्र में किसानों को पूरी बिजली दिलवाने की मांग की। मंडा ने बताया कि डोटासरा ने युवा शक्ति को कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य करने की बात कही। बता देवें मंडा श्रीडूंगरगढ़ में सोशल मीडिया प्रभारी पद पर व राजन मूंड सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहें है।


प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान तो हालात बिगड़ने का जताया अंदेशा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 36वें दिन मंगलवार को ग्रामीणों का धरना जारी रहा। धरने पर युवाओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनसुनवाई नहीं हो रही है और ग्राम पंचायत सभा में सरपंच व पंचों द्वारा पारित प्रस्ताव पर भी प्रशासन का ध्यान नहीं है। युवाओं ने धरना स्थल पर नारे लगाकर अवैध शराब का ठेका बन्द करने की मांग की। धरनास्थल से युवाओं ने प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने पर हालात बिगड़ने की बात कही। धरने का निर्देशन कर रहें एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने कहा कि ग्रामीण करीब सवा महीने से गांव में शराबबंदी के लिए संघर्षरत है। धरने पर मंगलवार को नौरंगलाल, बीरबलराम, भींवाराम, लेखराम, राकेश, राजूराम सांसी, श्रवणराम, गोपालराम, सीताराम, मदनलाल, रामलाल, रामकुमार, किशन चोटिया आदि धरने पर बैठे।


बीकानेर ने उदयपुर को 23 रनों से हरा कर फाइनल में किया प्रवेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजसमंद में चल रही 68वीं राज्य स्तरीय 17 वर्षीय छात्रा वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में बीकानेर टीम ने उदयपुर को 27 रन से हराया। बीकानेर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 72 रन बनाए। बीकानेर टीम की ओर से महात्मा गांधी राजकीय स्कूल बादनूं की छात्रा कंचन ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। दलनायक गणेशाराम तरड़ ने बताया कि उदयपुर को हरा कर बीकानेर टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर दल प्रशिक्षक विकास कुमार, शारीरिक शिक्षक प्रह्लाद भादू ने सभी खिलाड़ियों और टीम का उत्साहवर्धन किया। टीम के जीतने पर सरपंच रामप्यारी देवी, मालाराम नागा, आरएलपी नेता दानाराम घिंटाला, युवा उद्यमी जयनारायण घिंटाला, व्याख्याता ओमप्रकाश आजाद, टीम कोच राकेश कुमार गोदारा व विद्यालय स्टाफ ने प्रसन्नता जताई।


लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर ने 8 लोगों के लिए दिया एक माह का राशन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर द्वारा मनाए जा रहें “सेवा सप्ताह” के तहत मंगलवार को सुबह कार्यक्रम संयोजक लॉयन सत्यनारायण स्वामी की अगुवाई में मंद बुद्धि आश्रम में करीब 8 लोगों के लिए एक महीने का राशन सामग्री उपलब्ध करवाई। आज के कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मनोज गुसाईं, महेश राजोतिया, महावीर माली, हंसराज माली, रविप्रकाश शर्मा, पूनम सुथार, रमेश सोनी मौजूद रहें। आश्रम के प्रभारी ओमप्रकाश ने सदस्यों का सहयोग किया व आभार जताया।