May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्तूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और श्रीकरणी ज्वेलर्स द्वारा श्रीकरणी हैरिटेज के प्रांगण में आयोजित करवाया जा रहें क्षेत्र के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन “द ग्रेट डांडिया महोत्सव 2024” के दूसरे दिन आज खूब धमाल और डांडिया का रोमांच होने वाला होगा। दो दिवसीय आयोजन का आज अंतिम दिन है और आज डांडिया के साथ-साथ शाही भांगड़ा ग्रुप के स्टार कलाकार अपनी प्रस्तुति देने श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे। बड़े-बड़े शो में अपनी प्रस्तुति दे चुके कलाकारों को अपने बीच में देखना और उनके साथ डांडिया खेलना क्षेत्रवासियों के लिये खासा रोमांचकारी होगा। कल के शानदार सफल आयोजन के बाद आज प्रवेश के सभी पास दोपहर 12 से पूर्व ही समाप्त हो गए है एवं मौके पर पास नहीं मिलेंगे। आयोजन में प्रवेश के लिए 12 साल से बड़े प्रत्येक लडके व पुरुषो के लिए परिवार की कम से कम एक महिला सदस्य का साथ होना अनिवार्य है, इसकी जानकारी देते हुए आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
ये है सहयोगी, हो रही पुरुस्कारों की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के इस सबसे बड़े आयोजन में समाजसेवी व राजनेता विनोद गिरी गुंसाई, तोलाराम जाखड़, भगवाननाथ कलवाणियां, अनिल जोशी, हरिओम तावनीया, बृजलाल तावनियां सहयोगी के रूप में शामिल हुए है। इनके साथ ही आयोजन को इस बार गुजराती पेटर्न पर लाइटिंग से खूबसूरत ढंग से सजाने की जिम्मेदारी मैजिक टच इवेंट ने निभाई है। बालाजी बजाज टूव्हीलर द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया जा रहा है। आज भी विभिन्न पुरस्कारों की बरसात होगी जिसमें करीब तीन दर्जन प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
टाइम्स का एप डाउनलोड कर लेवे लक्की ड्रा में हिस्सा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स समस्त क्षेत्रवासियों को क्षेत्र की हर एक अपडेट खबर से जोड़े रखता है। व्हाट्सएप, फेसबुक, गुगल के माध्यम से क्षेत्रवासियों तक टाइम्स की खबरों के लिंक पहुंचाता है। इसे में कई बार कई ग्रुपों में खबर नहीं पहुंच पाती है या देरी से पहुंचती है। इस हेतु अब टाइम्स द्वारा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का एप बनाया गया है। जिसे आम आदमी अपने मोबाइल में गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। एप डाउनलोड कर लेने से सभी खबरें आपके पास सबसे पहले पहुंच सकेगी। डांडिया महोत्सव में पाठक अपने मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड कर दिखा दे तो उनके नाम से लक्की ड्रा का कूपन दिया जाएगा।