






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना का आंकड़ा अब रोजाना की दहाई को पार करने लगा है। यहां मंगलवार को 13 पॉजिटिव, बुधवार को 13 पॉजिटिव रिपोर्ट होने के बाद बुधवार को लिए गए मात्र 42 सैंपल में 10 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। बता देवें बुधवार को हुए सैंपल की रिपोर्ट आज शुक्रवार को आई है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि आज आए 10 पॉजिटिव में कालूबास के वार्ड 27 में एक 55 वर्षीय पुरूष, मोमासर बास के वार्ड 10 में 58 वर्षीय एक पुरूष, वार्ड 6 में 18 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय बालिका, वार्ड 9 में 21 वर्षीय युवक, बिग्गाबास में वार्ड 17 में 32 पुरूष, वार्ड 15 में 56 वर्षीय एक पुरूष, वार्ड 12 में 40 वर्षीय पुरूष, वार्ड 14 में एक, आड़सर बास में वार्ड 19 में 21 वर्षीय एक पुरूष कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। सभी संक्रमितों को क्वारेंटीन कर दिया गया है। आर्य ने कहा कि जिस घर मे संक्रमण चिन्हित हो रहा है उस पूरे घर परिवार को ही 10 दिन क्वारेंटाइन का पालन करना अनिवार्य है।



