May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-10-09 at 15.11.56

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2024। मंगलवार को श्री करणी हैरीटेज प्रांगण में श्रीडूंगरगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन द ग्रेड डांडिया महोत्सव 2024 पूर्ण होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के निवासी हजारों परिवारों की महिलाओं, बच्चों व युवतियों ने पूरे शहर की और से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहयोगियों का आभार जताया। सहयोगियों ने भी भव्य नवरात्र समारोह के जबरदस्त आयोजन पर गर्व जताया। आयोजन के दौरान सहयोगियों के बारे में मंच पर पूरा परिचय हजारों लोगों को दिया गया तो वहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति इन सहयोगियों के प्रति ऋणी हो गया कि उनके सहयोग से शहर को ऐसा मंच प्रदान किया जहां परिवार के साथ त्यौंहार मना सकें। आईए जानतें इन सहयोगियों का परिचय।

आयोजन सहयोगी विनोद गिरी गुंसाई।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुंसाई क्षेत्र में राजनीतिक परिदृश्य में विरला व्यक्तित्व है जिसने जन स्नेह और सम्मान कमाया है। गुसाईं कस्बे के विभिन्न वार्डों से लगातार पांचवी बार पार्षद चुने गए है एवं श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ साथ क्षेत्र कें होने वाले सभी सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी उत्साह से बढ़ाते है। वर्तमान में आप दशनाम गोस्वामी युवा सभा समिति के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहयोगी रहे विनोद गिरी गुंसाई का किया गया सम्मान।

आयोजन सहयोगी तोलाराम जाखड़।

द ग्रेट डांडिया महोत्सव के भव्यतम आयोजन में सहयोगी बने तोलाराम जाखड़ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सामाजिक व राजनीतिक चेतना की मिसाल है। गरीमा के साथ बिना पार्टी भेद के जाखड़ सतत सेवा एवं सघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ रहे है।आप सेवा में विसर्जन भावों के साथ किसानों को जागरूक करने, उनके हितों की रक्षा करने में सतत प्रयासरत है। बिजली के लिए धरना हो या किसान संघर्ष हो, आप गरीबों, युवाओं के साथ खड़े रह कर क्षेत्र के अनेकों आयोजनों में नींव के पत्थर का काम करते है। जाखड़ टीएन ज्वैर्ल्स के रूप में बीकानेर जिले के ज्वैलरी क्षेत्र में क्रांति की शुरूआत के जनक भी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहयोगी तोलाराम जाखड़ का किया सम्मान।

आयोजन सहयोगी भगवाननाथ कलवाणियां

एक सामान्य किसान परिवार से निकल कर अपने कौशल एवं क्षमता से क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यवसायियों में शामिल हुआ, युवाओं को प्रगति की प्रेरणा देने वाला नाम है भगवाननाथ कलवाणियां, कलवाणियां ने व्यवसायिक बुलंदियों को छूते हुए अपनी समाजसेवा एवं राजनैतिक सक्रियता की जो मिसाल पेश की है वह सभी युवाओं को लिए प्रेरणीय है। कलवानणियां ने युवा कांग्रेस में जिला महासचिव का दायित्व लंबे समय तक निभाया एवं वर्तमान में कांग्रेस के जिला महासचिव के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे है। इसके साथ ही कलवाणियां सिद्ध युवा महासभा के संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होकर समाज के युवाओं को सामूहिकता एवं समाज उत्थान का संदेश देते हुए कई विशिष्ट सामाजिक आयोजनों के सुत्रधार बनते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सहयोगी भगवानानाथ सिद्ध का किया गया सम्मान।

आयोजन सहयोगी अनिल जोशी, आडसर

श्रीडूंगरगढ़ के सेवा क्षेत्र में चमकते सितारे के रूप में बड़ा नाम है अनिल जोशी आडसर, गांव आडसर से निकल कर आज दिल्ली सहित पूरे देश भर में इंफ्रांस्ट्रक्चर क्षेत्र में सम्मानित नाम अनिल जोशी का है। इसके साथ ही श्रीडूंगरगढ़ में चाहे मोमासर में होने वाला सबसे बड़ा क्रिकेट आयोजन हो या चाहे पुलिस थाने में जनसेवार्थ निर्मित छाया हट हो या चाहे बगीचे का निर्माण हो जोशी का सेवा सहयोग सदैव क्षेत्र को मिल रहा है। अनेक आयोजनों में जोशी सहयोगी के रूप में नजर आते है। इसके साथ ही जोशी की राजनैतिक पहुंच एवं सक्रियता भी खासी सम्मानित है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आडसर से निकल कर देश भर में उत्कृष्ट पहचान बनाने वाले अनिल जोशी भी बने सहयोगी, आयोजकों ने जताया आभार।

आयोजन सहयोगी बृजलाल तावणियां

क्षेत्र के गांव बिग्गा से निकल कर श्रीडूंगरगढ़, सिक्किम, दिल्ली में अपनी उद्यमिता का लोहा मनवाने वाले युवा बृजलाल तावणियां का परिचय उनकी सफलता, उनका सहयोग एवं उनकी सेवा भावना से ही है। अल्पआयु में ही व्यवसायिक सफलता प्राप्त कर तावणियां ने सेवा में सहयोग का श्रेष्ठ मार्ग चुना एवं वर्तमान में क्षेत्र में युवाओं से जुडा ऐसा कोई आयोजन नहीं जिसमें तावणियां का सहयोग ना रहता हो। तावणियां भाजपा में भी सक्रिय है एवं गत विधानसभा चुनावों में तावणियां के मैनेजमेंट का लोहा सभी ने माना है। तावणियां राजनैतिक रूप से भी निस्वार्थ विचारधारा के कर्मठ सिपाही है आयोजन में तावणियां के पुत्र स्टेट लेवल क्रिकेट खिलाड़ी योगेश तावणियां सक्रिय रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाजसेवी बृजलाल तावणियां के पुत्र एवं स्टेट लेवल क्रिकेट खिलाड़ी योगेश तावणियां ने किया उनका सम्मान स्वीकार।

आयोजन सहयोगी हरिओम तावणियां

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा से निकल कर देश के विभिन्न राज्यों में अपना व्यापार बढ़ाने वाले युवा हरिओम तावणियां क्षेत्र में खासे सक्रिय है। तावणियां क्षेत्र में रोगियों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे धन्वंतरी चिकित्सालय, युवाओं को सैन्य सेवाओं में जाने का मार्ग प्रशस्त करने वाली कमांडो डिफेंस एकेडमी कित्तासर में भी निदेशक की जिम्मेदारी नींव के पत्थर में निभा रहे है। जिनमें युवक व युवतियों के लिए आर्मी भर्ती के माध्यम से देश सेवा से जुड रहें है। तावणियां द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दस हजार से अधिक घरों, दुकानों में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रकाशित कैलेंडरों के माध्यम से भी अपनी पहुंच बनाए हुए है। क्षेत्र की सेवा गतिविधियों में तावणियां नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम तावणियां का किया गया सम्मान।

आयोजन की नींव श्रीकरणी ज्वैलर्स, अहमदाबाद, श्री करणी हैरीटैज, श्रीडूंगरगढ़।

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे को ज्वैलरी के क्षेत्र में देश-विदेश तक सम्मान दिलवाने का काम किया है श्री जगदीश प्रसाद, पवन कुमार, रणजीत धूपड़ परिवार ने, श्रीडूंगरगढ़ में विगत 40 वर्षों से मुख्य बाजार में सोहनलाल जगदीश प्रसाद धूपड़ प्रतिष्ठान ने परम्परागत ज्वैलरी के काम में विश्वसनीयता का अर्जन किया है। इसी विश्वसनीयता के साथ 15 वर्षों पहले श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में जे.पी ज्वैर्ल्स क्षेत्र का पहला फुली डेकोरेटेड ज्वैलरी शो-रूम बना एवं क्षेत्र में आज भी सर्वाधिक सम्मानित ब्रांड बना हुआ है। इसी विश्वसनीयता एवं ब्रांड को और अधिक आगे ले जाने एवं श्रीडूंगरगढ़ से निकल कर बड़े शहरों तक यहां की कलाकारी पहुंचाने के लिए आपके परिवार द्वारा अहमदाबाद में श्री करणी ज्वैलर्स की शुरूआत की गई है। इसी के साथ आयोजन का स्थान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की शान श्रीकरणी हैरीटेज रिसोर्ट में होने से आयोजन और अधिक शानदार हो गया। यह क्षेत्र का वह भव्यतम प्रांगण है जो क्षेत्रवासियों को धोरों की धरती में राजसी अहसास करवाता है। शाही ठाठ-बाठ के साथ करणी हैरीटैज में 80 से अधिक एसी कमरे, विशाल बोन्क्युट हाल, बडा पार्टी मैदान एवं खुली पार्किंग के कारण यह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रत्येक सम्मानित परिवार के वैवाहिक समारोह, जन्मदिन समारोह, सगाई समारोह में पहली पंसद बना हुआ है। क्षेत्र के सम्मानित प्रवासी नागरिक भी इस भव्यता के कारण गांव आकर अपने पारिवारिक आयोजन पूर्ण कर रहे है। यह भव्यतम प्रांगण सामाजिक गतिविधियों में भी सदैव सह्रदयता के साथ उपलब्ध होता है यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।