






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2024। मंगलवार शाम से देर रात तक लोक संस्कृति का दो दिवसीय भव्य आयोजन “द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2024” का रंगारंग आयोजन संपन्न हुआ। खुशी व उल्लास के माहौल में दूसरे दिन समापन विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ सहयोगी युवाओं के अभिनंदन से हुआ। अतिथियों ने सभी को सम्मानित करते हुए बधाइयों दी। पढ़ें पूरी खबर और जानें विजेताओं के नाम, देखें फोटो।
ये बने विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द ग्रेट डांडिया महोत्सव के दूसरे दिन गरबा क्वीन का अवार्ड अनामिका सोनी, बेस्ट गरबा ग्रुप खटनाणी ग्रुप, बेस्ट डांडिया ग्रुप झूलेलाल ग्रुप, बेस्ट फेमिली सांवरमल सोनी परिवार, बेस्ट कपल दीपक-अलिशा, बेस्ट मेल डांसर अनिल वासवानी, बेस्ट फीमेल डांसर खुशबू वर्मा, बेस्ट किड गर्ल वान्या, बेस्ट किड बॉय दक्ष, बेस्ट हैयर स्टाईल ममता भटनानी, बेस्ट स्माईल शैली सिंघी, बेस्ट गरबा ड्रेस मेल गौरव वासवानी, बेस्ट गरबा ड्रेस फीमेल दिव्या वाधवानी, सेल्फी क्विन खुशी मारू, बेस्ट मां-बेटी जोडी किरण व उनकी बेटियां गरीमा व सिया को दिया गया। सभी विजेताओं को बालाजी बजाज की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान राखी-गोपाल का भी सम्मान किया गया।
सहयोगी युवाओं का किया अभिनदंन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नीवं के पत्थर बन कर सफलतम आयोजन को बुलंदी पर ले जाने वाले कस्बे के सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सहयोगी युवाओं का अभिनंदन भी अतिथियों ने किया। कार्यक्रम में एडवोकेट अनिल धायल, गोविंद सारस्वत, गौरव टाड़ा, ओम राजपुरोहित(राज सर), अमित पारीक, रवि रिझवानी, कृष्णा राजपुरोहित, रवि सिंधी का एवं प्रज्ञा बैद, उर्मिला जोशी, मिनाक्षी वर्मा, शीतल स्वामी, करूण स्वामी, श्वेता चौहान, मेनका गुरनाणी, सुरभी भोजक, खुशबु स्वामी का अभिनंदन किया गया। इसी प्रकार सुरक्षा में सहयोगी बने कस्बे के युवा आशिष पुरोहित, धीरज सैन, राजेन्द्र भादू, जयसिंह, शक्तिसिंह, सूर्यप्रकाश, भवानी सिंह, हिमांशू, बंटी, विमल शर्मा, गोपाल सारस्वत का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीकानेर से आए एंकर आरजे डीके, एंकर प्रिती, शाही भांगड़ा ग्रुप, जय मेवाड़ सिक्योरिटी के राजपालसिंह भाटी एवं बाऊंसरों का सम्मान भी किया गया।


























