May 20, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2024। मंगलवार शाम से देर रात तक लोक संस्कृति का दो दिवसीय भव्य आयोजन “द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2024” का रंगारंग आयोजन संपन्न हुआ। खुशी व उल्लास के माहौल में दूसरे दिन समापन विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ सहयोगी युवाओं के अभिनंदन से हुआ। अतिथियों ने सभी को सम्मानित करते हुए बधाइयों दी। पढ़ें पूरी खबर और जानें विजेताओं के नाम, देखें फोटो।

ये बने विजेता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द ग्रेट डांडिया महोत्सव के दूसरे दिन गरबा क्वीन का अवार्ड अनामिका सोनी, बेस्ट गरबा ग्रुप खटनाणी ग्रुप, बेस्ट डांडिया ग्रुप झूलेलाल ग्रुप, बेस्ट फेमिली सांवरमल सोनी परिवार, बेस्ट कपल दीपक-अलिशा, बेस्ट मेल डांसर अनिल वासवानी, बेस्ट फीमेल डांसर खुशबू वर्मा, बेस्ट किड गर्ल वान्या, बेस्ट किड बॉय दक्ष, बेस्ट हैयर स्टाईल ममता भटनानी, बेस्ट स्माईल शैली सिंघी, बेस्ट गरबा ड्रेस मेल गौरव वासवानी, बेस्ट गरबा ड्रेस फीमेल दिव्या वाधवानी, सेल्फी क्विन खुशी मारू, बेस्ट मां-बेटी जोडी किरण व उनकी बेटियां गरीमा व सिया को दिया गया। सभी विजेताओं को बालाजी बजाज की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान राखी-गोपाल का भी सम्मान किया गया।

सहयोगी युवाओं का किया अभिनदंन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नीवं के पत्थर बन कर सफलतम आयोजन को बुलंदी पर ले जाने वाले कस्बे के सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सहयोगी युवाओं का अभिनंदन भी अतिथियों ने किया। कार्यक्रम में एडवोकेट अनिल धायल, गोविंद सारस्वत, गौरव टाड़ा, ओम राजपुरोहित(राज सर), अमित पारीक, रवि रिझवानी, कृष्णा राजपुरोहित, रवि सिंधी का एवं प्रज्ञा बैद, उर्मिला जोशी, मिनाक्षी वर्मा, शीतल स्वामी, करूण स्वामी, श्वेता चौहान, मेनका गुरनाणी, सुरभी भोजक, खुशबु स्वामी का अभिनंदन किया गया। इसी प्रकार सुरक्षा में सहयोगी बने कस्बे के युवा आशिष पुरोहित, धीरज सैन, राजेन्द्र भादू, जयसिंह, शक्तिसिंह, सूर्यप्रकाश, भवानी सिंह, हिमांशू, बंटी, विमल शर्मा, गोपाल सारस्वत का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बीकानेर से आए एंकर आरजे डीके, एंकर प्रिती, शाही भांगड़ा ग्रुप, जय मेवाड़ सिक्योरिटी के राजपालसिंह भाटी एवं बाऊंसरों का सम्मान भी किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की टीम का अतिथियों ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं का व्यवस्था सहयोग के लिए किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जमकर नाचे अनिल वासवानी, मिला बेस्ट मेल डांसर का अवार्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट फिमेल डांसर खुशबू वर्मा को मिला पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट किड गर्ल बनी वान्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट हेयर स्टाईल अवार्ड मिला ममता को, अतिथियों ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलात्मक बनाई हेयर स्टाईल, बालों को सजाया सबसे सुदंर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट किड मेल किड दक्ष धनवानी को, सभी ने सराहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट स्माईल का अर्वाड मिला शैली सिंघी को, किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट मेल ड्रेस गौरव वासवानी को, अतिथियों ने किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट फिमेल ड्रेस का अवार्ड मिला दिव्या वाधवानी को, मिली खूब सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट माँ बेटी जोड़ी अवार्ड से सम्मानित हुई किरण, गरीमा व सीया को, एकजैसी सज कर आई तीनों, किया अतिथियों ने पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेल्फी क्वीन का अवार्ड लिया खुशी मारू ने, अतिथियों ने किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गरबा क्वीन अनामिका सोनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट गरबा ग्रुप खटनानी ग्रुप, हुए सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट डांडिया ग्रुप का अवार्ड मिला झूलेलाल ग्रुप को, खूब हर्षित हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट जोड़ी का अवार्ड मिला दीपक और अलिशा को, किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर हुई भांगड़ा कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया सभी का, किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर की जय मेवाड़ सिक्योरिटी के राजपाल सिंह का टीम सहित किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरजे डीके का किया मंच पर सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेजिक टच इवेंट के विक्की बिहाणी की भुआ ने लिया उनका सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर से आई एंकर प्रीति का किया सम्मान।