May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2024। विश्व भर में बंगाल की दुर्गा पूजा की अलग पहचान है। इसे विशेष विधि विधान व लोक परंपराओं के कारण विशिष्ट सम्मान भी प्राप्त है। श्रीडूंगरगढ़ में रहवासी बंगाली परिवारों ने अपने परंपरागत दुर्गा पूजन को उल्लास व उत्साह से मनाते हुए बुधवार से पांच दिवसीय पूजन समारोह के रूप में प्रारंभ किया है। कस्बे में बिग्गा बास स्थित गणेश मंदिर के पास समाज ने एकजुटता के साथ बुधवार को विधि विधान से माता की मूर्ति स्थापना कर शाम की महाआरती का आयोजन किया। आयोजकों ने बताया कि यहां प्रतिदिन सुबह शाम महाआरती का आयोजन होगा। रात 9 बजे महाआरती के बाद डांडिया व गरबा खेला जाएगा। पूरा बंगाली समाज पूजन के आयोजन में जुटा है। सभी ने स्थानीय निवासियों से भी पूजन में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को महाआरती के बाद महाप्रसाद का भंडारा भोग लगाया जाएगा व शाम 3 बजे तक प्रसाद वितरण होगा। 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे परंपरागत रूप से सिंदूर खेला जाएगा व उसके पश्चात 10 बजे मूर्ति विसर्जन के साथ मुख्य बाजार से बंगाली समाज द्वारा मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। बड़ी संख्या में लोग दुर्गा दर्शन करने व पूजन में भाग लेने पहुंच रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिदिन रात को महाआरती के बाद डांडिया गरबा का होगा आयोजन, बंगाली समाज एकजुट होकर जुटा आयोजन में, माता दर्शन का दिया बुलावा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बंगाली परिवारों ने बुधवार से प्रारंभ किया पंच दिवसीय पूजन।