May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2024। बंद दुकान में शटर के नीचे से पेट्रोल डालकर दुकान का सारा सामान जलाकर खाख कर देने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। गांव मोमासर निवासी 37 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र ताराचंद खटीक ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे उसे पड़ोसी दुकानदार ने उसकी दुकान से धुंआ निकलने की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा तो उसने देखा उसकी किराने की दुकान में आग लगी है तथा दुकान में रखा लाखों का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। परिवादी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी है।