May 22, 2026
WhatsApp Image 2024-10-10 at 7.59.15 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2024। गुरूवार शाम से ही मेले में जबरदस्त रौनक है। मेले में खाने खजाने का लुफ्त उठाते हुए लोग पारिवारिक मनोरंजन के रूप में झूलों का आनंद ले रहें है। बड़ी संख्या में बच्चे झूले झूलते नजर आ रहें है। वहीं मेले में घरेलू सामान, अनेक उपयोगी वस्तुएं, कपड़े, हैंडलूम का सामान आदि अनेक सामान मिल रहें है। मेला आयोजक एवं विप्र फांउडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन में मेले में किफायती दरों पर घरेलू सामानों की शॉपिंग महिलाओं की खास पसंद बन रही है। शर्मा ने बताया कि मेले में इस बार मनोरंजक ड्रेगर ट्रेन, रोमांचक कोलंबस नाव, आसमान छूता गोल झूला सहित बच्चों के लिए अनेकों छोटे झूलों का लोग आनंद ले रहें है। फूड जॉन में भोलेनाथ कैंटीन की स्टॉलें लगाई गई है। जिसमें मेले में आने वाले परिवारों को पाव भाजी, चाऊमीन, बर्गर, पिज्जा, डोसा, सैंडविच आदि व्यंजन उपलब्ध है। वहीं फूड जोन में बोम्बे भेल, जयपुरी आईसक्रीम, बर्फ का गोला भी खूब चाव से खाए जा रहें है।