May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-10 at 8.15.50 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2024। पंचायत समिति के सभागार में गुरूवार को उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। क्षेत्र की बड़ी समस्याओं के वाद लेकर जागरूक नागरिक जनसुनवाई में पहुंचे। यहां श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हो रही भीषण दुर्घटनाओं के बढ़ते क्रम को देखते हुए ट्रोमा के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। नागरिकों ने मित्तल से क्षेत्र में हो रही जनहानि में उजड़ रहें परिवारों की मार्मिक स्थिति ध्यान में रखकर स्वीकृत ट्रोमा का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है। वहीं कस्बे के जागरूक नागरिकों ने हाइवे स्थित सदुदेवी पारख कन्या महाविद्यालय से नगरपालिका भवन तक रोड लाइट जलते रहने की व्यवस्था करने की मांग की है। जनसुनवाई में धीरदेसर चोटियान में चल रहें धरने की सुनवाई करने व गांव में मतदान का प्रस्ताव पास करने की जानकारी देते हुए प्रशासन द्वारा तुरंत एक्शन लेने की मांग की गई। कस्बे से पानी व बिजली समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे व निस्तारण की मांग की। इस दौरान सूडसर के ग्रामीणों ने समपरिवर्तन ओदेशों पालना करवाने की मांग की गई। वहीं इसी गांव में आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने का वाद भी रखा गया। गांव रीड़ी के ग्रामीण ने एक भवन के पास से 11 हजार की लाइन हटवाने की मांग की। जनसुनवाई में कुल 14 प्रकरण आए और उपखंड अधिकारी ने संबंधित विभागों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं जनसुनवाई में सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए।