May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2024। क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन से बिजली गुल है और ग्रामीण बुरी तरह से परेशान है। गांव जालबसर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पुराना फीडर से 9 अक्टूबर से ही बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। तीन दिन से बिजली नहीं होने से शुक्रवार को ग्रामीण पेयजल, फोन चार्ज करने व आटा चक्की चलाने के लिए भी परेशान हो उठे है। गांव के रामुराम सारण, हड़मानाराम, पुरखाराम, रूपाराम ने बताया कि बिजली नहीं होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित होने के साथ आज जन जीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने एकस्वर में बिजली विभाग पर लावरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली देने की मांग की है। वहीं विभाग के एईएन राकेश मीणा ने बताया कि लाइन में बुधवार को एक पोल टूट गया है। गुरूवार शाम को इसकी सूचना मिली तथा आज लाइन चैक कर कार्मिकों को शीघ्र बिजली बहाल करने के निर्देश दे दिए है। मीणा ने कहा कि आज गांव में बिजली सप्लाई प्रारंभ करवा दी जाएगी।