May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2024। एक युवक को जान से मारने की नीयत से दो जनों ने उसके पीछे गाड़ी दौड़ाई व उसके साथ मारपीट करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। परिवादी गांव बिग्गा निवासी 40 वर्षीय रामेश्वरलाल पुत्र किशनाराम बावरी ने कुतांसर निवासी रामलाल पुत्र भंवरलाल जाट व इंदपालसर गुसाईंसर निवासी देवाराम पुत्र तेजाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गांव बिग्गा में 1 जुलाई 2024 को करीब 7.30 बजे उसे जान से मारने की नीयत से उसके पीछे गाड़ी दौड़ाई। उसके साथ थाप मुक्कों से मारपीट की और जातिसूचक गालियां निकाल कर अपमानित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दी है।