May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2024। शारदीय नवरात्र में क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग देशनोक पहुंच कर माँ करणी धोक लगाकर अपनी मन्नतें मांग रहें है। ऐसे में एक युवक हादसे का शिकार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। गांव मोमासर निवासी 38 वर्षीय अशोक पुत्र मांगीलाल सोनी ने गुरूवार को नापासर थाने में रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि उसका भाई 30 वर्षीय महेन्द्र पुत्र मांगीलाल सोनी बुधवार को करणी माता के दर्शन कर लौट रहा था। नापासर से गुसाईंसर रोड पर अचानक नीलगाय सामने आ जाने से उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। इससे उसे गंभीर चोट आई जिससे महेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने गुरूवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया व मर्ग की जांच एसआई जसवीर कुमार को दी है।