May 21, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2024। पूरे प्रदेश में रोड एक्सीडेंट के लिए श्रीडूंगरगढ रेड जॉन में एक नबंर पर शामिल हो गया है। लगातार क्षेत्र के लोग अपनी जान गवां रहें है और अनेक परिवार उजड़ रहें है। सरकार, प्रशासन और विधायक चैन की नींद सो रहें है। आखिर ट्रोमा का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ क्यों नहीं करवाया जाना चाहिए.? ये बात कहते हुए पूर्व विधायक ने आगामी 13 अक्टूबर, रविवार को गौरव पथ रोड पर स्थित कार्यालय में आमजन के लिए खुली बैठक बुलाई है। महिया ने टाइम्स को बताया कि अब ओर मौतें सहन नहीं करेगा श्रीडूंगरगढ़ और ट्रोमा की मांग करने वाला प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक, संगठन इस बैठक में भाग ले सकेंगे। महिया ने आमजन से इस बैठक में भाग लेने का आह्वान किया। महिया ने कहा कि अस्पताल भवन निर्माण का शिलान्यास होने के वावजूद वर्तमान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता जनहित पर कुठाराघात है। उन्होंने ने बताया कि गत सरकार में क्षेत्र की इस मुख्य मांग को पूरा करवाते हुए शिलान्यास तक करवा दिया गया था। परंतु सरकार बदलते ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने राजनीतिक द्वेषता के चलते जनहित से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसे हरगिज कामयाब नहीं होने देंगे, लगातार हो रहे हादसों में घायलों के प्राण बचाने के लिए तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है और इसके लिए ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल का निर्माण अतिआवश्यक कार्य है। पूर्व विधायक महिया ने लगातार हो रहे हादसों में घायलों को समय पर इलाज नहीं मिलने पर अपना रोष प्रकट किया है।