






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2024। दुर्गाष्टमी के अवकाश देखते हुए कस्बे के ताल मैदान में आयोजित राजस्थान ट्रेड फेयर में रौनक शुरू हो गई है। नवरात्र के साथ ही मेला पूर्ण हो जाएगा और अब शेष सिमित समय में परिवार को साथ मेले में पहुंच कर मेले का आनंद लेवें। मेले में त्योहारी सीजन को देखते हुए किफायती दरों पर घरेलू सामानों की विभिन्न रेंज मिल रही है। मेले में घरेलू सामान, अनेक उपयोगी वस्तुएं, कपड़े, हैंडलूम का सामान आदि अनेक सामान मिल रहें है। मेले में मनोरंजक ड्रेगर ट्रेन, रोमांचक कोलंबस नाव, आसमान छूता गोल झूला सहित बच्चों के लिए अनेकों छोटे झूलों का आनंद लोग ले रहें है। वहीं खाने खजाने का शानदार जायका भी लोगों को खूब रास आ रहा है। साथ ही इस बार विशेष रूप से फूड जॉन में भोलेनाथ कैंटीन की स्टॉलें लगाई गई है। फूड जॉन में खाना खाने की भी पूरी सुविधा उपलब्ध है। मेला आयोजक एवं विप्र फांउडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि मेले का समिति समय ही शेष है और क्षेत्रवासी अधिक से अधिक मेले में पहुंच कर मेले का लुफ्त उठाने से ना चुके।






