May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-10-11 at 8.46.40 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2024। अभी कुछ देर पहले बीकानेर के पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में एक 44 साल के व्यक्ति को कुछ युवक घायल अवस्था में लेकर आए और वहां भर्ती करवा कर गायब हो गए। पीबीएम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल के साथ में आए 4-5 युवकों ने एक्सीडेंट में घायल होने की बात कही थी। युवकों के जाने के बाद अकेले लावारिस स्थिति में देख कर चिकित्साकर्मी ने घायल को संभाला तो उसके जेब से आधार कार्ड मिला। जिस पर श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी शंकरलाल सोनी लिखा हुआ है। पीबीएम हॉस्पिटल में घायल के परिजनों का इंतजार है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल अवस्था में मिले शंकरलाल सोनी की जेब से मिला आधार कार्ड, आप भी करें पहचान।