






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2024। बड़े शहरों जैसा भव्य इंटीरियर वाला टाटा कारों का शो-रूम दशहरे के मौके पर उद्घाटित हुआ है। उद्घाटन के साथ ही यहां टाटा की पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक सभी कारों की खरीद पर अनेकों ऑफर व श्रेष्ठतम सेवाएं मिल रही है। बीकानेर ड्यूनेक मोटर्स का स्थानीय शो-रूम नेशनल हाईवे पर आशीष पेट्रोल पंप के पास शुरू हुआ है। उदघाटन पूर्व विधायक किशनाराम नाई ने फीता काट कर किया। नाई ने श्रीडूंगरगढ़ में बढ़ रही आटोमोबाईल सेवाओं को क्षेत्र के आर्थिक विकास का सूचक बताया और अपना आर्शीवाद दिया। टाटा शोरूम के जीएम प्रशांत जाड़ीवाल ने बताया कि आगामी धनतेरस, दीपावली के मौके पर अपने घर में गाड़ी के रूप में नया सदस्य शामिल करने की इच्छा रखने वाले क्षेत्र के निवासियों के लिए आकर्षक डिस्काऊंट भी दिया जा रहा है एवं अधिक जानकारी के लिए 9414416230 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विदित रहे कि अपनी फाईव स्टार सेफ्टी रैंकिग के कारण क्षेत्रवासी टाटा की गाडियों को पसंद तो करते है लेकिन अभी तक स्थानीय स्तर पर शो-रूम नहीं होने से खरीद में दिक्कतें आ रही थी। ऐसे में अब टाटा नेक्सोन, टाटा पंच, टाटा सफारी सहित सभी प्रकार की टाटा गाडियां देखने, टेस्ट ड्राईव लेने एवं खरीदने, सर्विस आदि सेवांए श्रीडूंगरगढ़ में होने से क्षेत्रवासी भी उत्साहित है। शो-रूम उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, राजनेता, आटोमोबाईल क्षेत्र के लोग आदि मौजूद रहें। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्रवासियों को 2 गाडियां डिलवरी दी गई एवं 8 गाडियों की बुकिंग करवाई गई है। डयूनेक मोटर्स बीकानेर के अनिल डूडी ने आभार जताते हुए टाटा की सेवाओं व विशेष ऑफर के बारे में जानकारी दी।





