






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टुबर 2020। जिला प्रभारी मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का प्रस्तावित बीकानेर दौरा रविवार को होगा। देहात कांग्रेस के जिला महासचिव विमल भाटी ने बताया कि डोटासरा का कार्यक्रम पूर्व में शनिवार को निर्धारित था और कार्यकर्ताओं में उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में आने के कारण स्वागत के लिए उत्साह भी था। लेकिन शुक्रवार रात्रि को यह कार्यक्रम स्थगित हो गया था। अब पुन: नए कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री डोटासरा रविवार को बीकानेर के दौरे पर रहेगें। डोटासरा रविवार सुबह सीकर से रवाना होगें एवं 9 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगें। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में गणपति धर्मकांटे पर उनका अभिनंदन किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ में अभिनंदन कार्यक्रम के बाद 12.30 बजे बीकानेर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।



