






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2024। दुर्गाष्टमी से प्रारंभ हुई तीन दिवसीय छुट्टी का रविवार को अंतिम दिन है और ऐसे में ताल मैदान में लगा राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर क्षेत्रवासियों का इंतजार कर रहा है। मेले में स्वस्थ मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध है और मेला अपने अंतिम दौर में है। कस्बे सहित आस पास के गांवो से भी लोग बच्चों के साथ मेला देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहें है। मेले में के शेष सिमित समय में आप भी परिवार सहित मेले में पहुंच कर मेले का आनंद लेवें। मेले में त्योहारी सीजन को देखते हुए किफायती दरों पर घरेलू सामान, सौंदर्य प्रसाधन, इमीटेशन ज्वेलरी, अनेक उपयोगी वस्तुएं, कपड़े, हैंडलूम का सामान आदि विभिन्न रेंज में मिल रहें है। विभिन्न प्रकार की खाटा गोलियां भी मेले में खास तौर पर खरीदी जा रही है। मेले में मनोरंजक ड्रेगर ट्रेन, रोमांचक कोलंबस नाव, आसमान छूता गोल झूला सहित बच्चों के लिए अनेकों छोटे झूलों का आनंद लोग ले रहें है। वहीं खाने खजाने का शानदार जायका भी लोगों को खूब रास आ रहा है। विभिन्न स्टॉलों के साथ फूड जॉन में खाना खाने की भी पूरी सुविधा उपलब्ध है। मेला आयोजक एवं विप्र फांउडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि मेला अंतिम दौर में है और समिति समय में क्षेत्रवासी अधिक से अधिक मेले में पहुंच कर मेले का लुफ्त जरूर लेवें।




