






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2020। बीकानेर प्रभारी मंत्री के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर उन्हें कई ज्ञापन व शिकायती पत्र सौंपे गए। एक शिकायती पत्र सौपंते हुए सेवादल कांग्रेस सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष गोवर्धन खिलेरी ने आरोप लगाया कि श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन द्वारा किसी कांग्रेसी कार्यकर्ता की सुनवाई नहीं की जा रही है व आम जनता और कार्यकर्ता का कार्य नहीं करते हुए उनसे द्वेषतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। खिलेरी ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन को बदला जावे जिससे क्षेत्र में जनहित कार्य संभव हो सकें।
गांव में हो भूगोल विषय व वाणिज्य संकाय
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर सरपंच चंदा देवी खिलेरी ने मंत्री डोटासरा को ज्ञापन देते हुए गांव के राजकीय विद्यालय में एक कला संकाय होने से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी बताई व गांव के विद्यालय में कला संकाय में भूगोल विषय व वाणिज्य संकाय प्रारम्भ करवाने की मांग की। जिससे गांव के विद्यार्थी गांव में ही अध्ययन कर सकें।
निजी विद्यालयों को आर्थिक पैकेज व आरटीई का बकाया भुगतान करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। स्कूल शिक्षा परिवार की स्थानीय इकाई ने शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा को ज्ञापन सौंप कर निजी विद्यालयों को आर्थिक पैकेज और आरटीई का बकाया भुगतान करने की मांग की। स्कूल शिक्षा परिवार के जिला उपाध्यक्ष मूलचंद स्वामी के नेतृत्व में कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे निजी विद्यालयों को पैकेज देने, आरटीई का भुगतान और स्कूल क्रमोन्नति में भू-रूपांतरण की अनिवार्यता समाप्त करने सहित अनेक समस्याओं के समाधान की मांग की गयी। इस दौरान परिवार के स्थानीय अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी, सुरेन्द्र कुमार महावर, रमेश व्यास, सुरेन्द्र चूरा, विजयराज सेवग, प्यारेलाल ढुकिया, अशोक तुनगरिया, नारायण चाहर सहित अनेक स्कूल संचालक मौजूद रहें।



