






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2024। सैन समाज के युवा मंडल, मोमासर द्वारा मंगलवार को विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। करणी माता की तेरस को शिवालय बास के माताजी मंदिर में समाज द्वारा 1551 कन्याओं को भोजन करवाया गया व दक्षिणा दी गई। इस दौरान समाज के बुजुर्गों के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विधि विधान से कन्या पूजन भी किया गया। गांव में प्राय: सभी स्कूलों की बालिकाओं को मंदिर प्रांगण में भोजन करवाया गया। समाज के युवाओं, महिलाओं, युवतियों ने मिलजुल कर कन्या भोज में अपनी सेवाएं दी। समाज के युवाओं ने सभी व्यवस्थाओं को संभाला व आयोजन को सफल बनाया।





